भारत ने चीन से दो जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

By भाषा | Updated: January 8, 2021 20:26 IST2021-01-08T20:26:02+5:302021-01-08T20:26:02+5:30

India requested China to replace Indian crew stranded on two ships soon: Ministry of External Affairs | भारत ने चीन से दो जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

भारत ने चीन से दो जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को जल्द बदलने का अनुरोध किया: विदेश मंत्रालय

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारत ने शुक्रवार को कहा कि बीजिंग में उसके राजदूत ने चीनी जलक्षेत्र में दो मालवाहक जहाजों पर फंसे 39 भारतीय कार्मिकों के मुद्दे को चीन के उप विदेश मंत्री के साथ उठाया है और दोनों जहाजों पर भारतीय चालक दल के सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द स्वीकृति देने का अनुरोध किया है।

चीन के अधिकारियों ने कोरोना वायरस से संबंधित पाबंदियों का हवाला देते हुए दोनों जहाजों- एमवी जग आनंद और एमवी अनस्तासिया को पिछले कुछ महीनों से तट पर खड़े रहने या चालक दल के सदस्यों में बदलाव करने की अनुमति नहीं दी है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव से जब इस बाबत ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि बीजिंग में भारतीय दूतावास चीन के संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार इस मुद्दे को उठा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे राजदूत (विक्रम मिस्री) ने चीन के उप विदेश मंत्री के साथ मुद्दे को एक बार फिर व्यक्तिगत रूप से उठाया है और एमवी जग आनंद तथा एमवी अनस्तासिया में सवार चालक दल के भारतीय सदस्यों में बदलाव के लिए जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: India requested China to replace Indian crew stranded on two ships soon: Ministry of External Affairs

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे