लाइव न्यूज़ :

पहली बार भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में 350 से ज्यादा मौतें, बीते 24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस

By निखिल वर्मा | Updated: June 11, 2020 09:59 IST

दुनिया भर में कोरोना वायरस के 74 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. इस वायरस से चार लाख 19 हजार लोगों की मौत हुई है.

Open in App
ठळक मुद्दे देश में इस खतरनाक वायरस से अब तक हुई 8102 मौतों में से सर्वाधिक मौत महाराष्ट्र में हुई हैं। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हैंराष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में केसों की संख्या 32810 हो गई है जबकि 984 लोगों की मौत हो गई है

देश में गुरुवार को करीब दस हजार कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। आज 9,996 नये मामले सामने आने से देश में कुल संक्रमितों की संख्या 286579 पर पहुंच गई है वहीं मरने वालों की संख्या 8102 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में बुधवार सुबह से लेकर पिछले 24 घंटों में 357 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब भी 137448 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। मंत्रालय ने बताया कि कुल 141029 लोग बीमारी से स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है।

देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण अभी तक हुई कुल 8102 मौतों में से 3,438 मौतों के साथ महाराष्ट्र सबसे ऊपर है, जिसके बाद गुजरात में 1347 मौतें हुईं, जबकि दिल्ली में 984 मौतें हुई हैं। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में 427, पश्चिम बंगाल में 432, उत्तर प्रदेश में 321, तमिलनाडु में 326, राजस्थान में 259 और तेलंगाना में 156 मौतें हुई हैं।

मरने वालों की संख्या आंध्र प्रदेश में 78, कर्नाटक में 69 और पंजाब में 55 तक पहुंच गई। जम्मू-कश्मीर में बीमारी के कारण 51 लोगों की मौत हुई है, जबकि बिहार में 33 मौतें हुई हैं, हरियाणा में 52, केरल में 18, उत्तराखंड में 13, ओडिशा में नौ और झारखण्ड में आठ लोगों की मौत हुई हैं। 

हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में छह-छह मौतें हुई हैं। चंडीगढ़ में पांच जबकि असम में चार मेघालय और लद्दाख में एक -एक मौत हुई है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह में जारी अपडेट आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक पुष्ट मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 94,041 मामले हैं, उसके बाद तमिलनाडु में 36,841 मामले, दिल्ली में 32,810 मामले, गुजरात में 21,521, राजस्थान में 11,600, उत्तर प्रदेश में 11,610 और मध्य प्रदेश में 10049 मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?