लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में कोरोना से रिकॉर्ड 4329 लोगों की मौत, नए मामलों में लगातार दूसरे दिन आई कमी

By विनीत कुमार | Updated: May 18, 2021 11:26 IST

Coronavirus Update India: भारत में कोविड के नए मामलों में लगातार दूसरे दिन कमी आई है लेकिन सबसे ज्यादा मौतें भी पिछले 24 घंटे में दर्ज की गई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार एक्टिव मरीजों की संख्या भी अब 24 लाख से कम हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2 लाख 63 हजार नए मामले सामने आए हैंकोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या में भी आई कमी, 34 लाख से कम हुए एक्टिव मरीज वहीं एक दिन में भारत में कोरोना से अब तक की सबसे ज्यादा मौत, 2 लाख 78 हजार 719 हुआ मृतकों का आंकड़ा

भारत में कोरोना संक्रम के नए मामलों में पिछले 24 घंटे में लगातार दूसरे दिन कमी नजर आई है। हालांकि मौत का ग्राफ और ऊपर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 4329 लोगों की मौत हो गई है। भारत में एक दिन में ये कोरोना से एक दिन में सबसे ज्यादा मौतें हैं।

इसी के साथ देश में कुल मृतकों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 78 हजार 719 हो गई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 2 लाख 63 हजार 533 नए मामले सामने आए हैं। ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना के नए मामले 3 लाख से कम आए हैं। ताजा अपडेट के बाद भारत में पिछले साल से अब तक कोरोना से कुल संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 52 लाख 28 हजार 996 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में 4 लाख 22 हजार 436 लोग डिस्चार्ज भी किए गए हैं। ऐसे में देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 15 लाख 96 हजार 512 हो गई है। एक्टिव केस और घटकर 33 लाख 53 हजार 765 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 18 करोड़ 44 लाख 53 हजार 149 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।  

कोरोना: कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में आए सबसे अधिक मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में जिन पांच राज्यों में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक नए मामले सामने आए, उसमें कर्नाटक शीर्ष पर है। राज्य में 38 हजार 603 नए मामले आए। वहीं, तमिलनाडु में 33 हजार 75 और महाराष्ट्र में 26 हजार 616 नए केस मिले। इसके बाद चौथे स्थान पर केरल रहा जहां से 21 हजार 402 नए केस मिले जबकि पश्चिम बंगाल में 19, 003 नए मरीज मिले।

पिछले 24 घंटे में आए कुल मामलों में से 52.63 फीसदी केस इन्हीं पांच राज्यों से हैं। इसमें अकेले कर्नाटक से 14.65 प्रतिशक केस आए हैं। वहीं, मृतकों की बात करें तो पिछले 24 घंटे में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें महाराष्ट्र में हुईं। यहां एक दिन में ही एक हजार लोगों की मौत कोरोना से हो गई। वहीं कर्नाटक में 476 लोगों की मौत की खबर है।

इसके अलावा दिल्ली में 340, तमिलनाडु में 335, उत्तर प्रदेश में 271, उत्तराखंड में 223, पंजाब में 191, राजस्थान में 157, छत्तीसगढ़ में 149, पश्चिम बंगाल में 147, हरियाणा में 114 और आंध्र प्रदेश में 109 लोगों जान गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है