लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना से मौत का आंकड़ा एक दिन में पहली बार 6 हजार के पार, 24 घंटे में संक्रमण के 94 हजार नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: June 10, 2021 10:01 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण के लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम नए मामले सामने आए हैं। वहीं, बिहार में मृतकों के आंकड़ों में संशोधन के बाद देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या अब 3 लाख 59 हजार से अधिक हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 94,052 नए मामले, लगातार तीसरे दिन एक लाख से कम केसबिहार में मृतकों के आंकड़ों में संशोधन के बाद महामारी से मरने वालों की संख्या में बड़ा उछालदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 12 लाख से कम हुई, 24 घंटे में 1 लाख 51 हजार 367 लोग हुए डिस्चार्ज

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से और 6148 लोगों की मौत दर्ज की गई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है। कोरोना महामारी से एक दिन में भारत में दर्ज हुई ये सबसे ज्यादा मौतों की संख्या है। इसी के साथ देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख 59 हजार 676 पहुंच गई है।

एक दिन में 6 हजार से अधिक मौतों के आंकड़े की अहम वजह बिहार से आए नए आंकड़े हैं। बिहार ने बुधवार को कोरोना से हुई मौतों के आंकड़े में सुधार किया था जिसके बाद राज्य में अचानक मरने वालों की कुल संख्या 9000 को पार कर गई। इसे लेकर विवाद भी चल रहा है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 94,052 नए मामले भी सामने आए हैं। ये लगातार तीसरा दिन है जब कोरोना के एक लाख से कम नए केस भारत में सामने आए हैं। हालांकि ताजा मामले पिछले दो दिनों के मुकाबले ज्यादा हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 91 लाख 83 हजार 121 हो गई है। इसमें वैसे 2 करोड़ 76 लाख 55 हजार 493 लोग ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 1 करोड़ 51 लाख 367 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। 

वहीं देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब घटकर 11 लाख 67 हजार 952 हो गई है। देश में अब तक 23 करोड़ 90 लाख 58 हजार 360 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार भारत में कल यानी बुधवार को कोरोना वायरस के लिए 20,04,690 सैंपल टेस्ट किए गए। इसके साथ ही पिछले साल से अब तक देश में कुल 37 करोड़ 21 लाख 98 हजार 253 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

बिहार में मौतों के आंकड़े में 72 प्रतिशत की उछाल

बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या में राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने संशोधन किया था। इसके बाद राज्य में कुल मृतकों की संख्या अचानक 9429 पहुंच गई जबकि मंगलवार तक ये आंकड़ा 5458 था।

बिहार के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकडे में हालांकि यह साफ नहीं किया गया है कि ये अतिरिक्त मौतें कब हुईं। ताजा आंकड़ों के अनुसार कोरोना की दूसरी लहर में बिहार में करीब 8,000 लोगों की मौत हुई। अप्रैल से मरने वालों की संख्या में लगभग छह गुना वृद्धि हुई है। कोरोना से राजधानी पटना में सबसे अधिक 2303 मौतें हुईं हैं जबकि मुजफ्फरपुर जिला 609 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

इन पांच राज्यों से कोरोना सबसे अधिक नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक नए मामले तमिलनाडु से आए हैं। यहां 17321 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं केरल से 16204 और महाराष्ट्र से 10989 मामले सामने आए हैं। कर्नाटक में 10959 केस पिछले 24 घंटे में सामने आए है।

भारत में दैनिक संक्रमण दर अभी 4.69 प्रतिशत है। ये लगातार तीसरा दिन है जब संक्रमण दर देश में 5 प्रतिशत से कम पर बना हुआ है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाबिहार में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू