लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के लगातार चौथे दिन एक लाख से कम नए केस, 24 घंटे में 91702 मामले, 3403 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: June 11, 2021 09:39 IST

Coronavirus Update: भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या अब तीन लाख 63 हजार के पार हो गई है। इस बीच राहत की बात यह है कि ये लगातार 18वां दिन है जब देश में दैनिक संक्रमण दर 10 प्रतिशत से कम है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 3 लाख 63 हजार 79 हो गई हैदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 11 लाख 21 हजार 671 हुईकोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या लगातार 29वें दिन नए मामलों से अधिक

भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 91,702 नए मामले सामने आए हैं और इसी अवधि में 3403 लोगों की मौत भी महामारी से हुई है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह दी। भारत में ये लगातार चौथा दिन है जब कोरोना के मामले एक दिन में एक लाख से कम आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अपडेट के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 3 लाख 63 हजार 79 हो गई है। वहीं एक्टिव केस घटकर 11 लाख 21 हजार 671 रह गए हैं।

ताजा अपडेट के बाद देश में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 करोड़ 92 लाख 74 हजार 823 हो गई है। इसमें से 2 करोड़ 77 लाख 90 हजार 73 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। पिछले 24 घंटे में ही 1 लाख 34 हजार 580 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं देश में अब तक 24 करोड़ 60 लाख 85 हजार 649 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

संक्रमण दर 18 दिनों से 10 प्रतिशत से कम

कोरोना संक्रमण से ठीक हुए लोगों की संख्या लगातार 29वें दिन संक्रमण के नए मामलों से अधिक है। वहीं पिछले 18 दिन से संक्रमण की दैनिक दर 10 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख के पार हो गए। देश में 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार और चार मई को दो करोड़ के पार चले गए थे।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी