लाइव न्यूज़ :

Corona Update: 24 घंटों में बढ़े कोरोना के नए मामले, 1217 लोगों की मौत, संक्रमण दर घटा

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 9, 2022 09:37 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 71,365 नए मामले सामने आए, जबकि 1,72,211 रिकवरी हुईं और 1,217 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 71,365 नए मामले सामने आएपिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 1,72,211 लोगों की रिकवरी हुईपिछले 24 घंटों में 1,217 लोगों की कोरोना से मौत हुई

नई दिल्ली: भारत में मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना संक्रमण के नए मामलों में इजाफा हुआ। देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,10,976 हो गया है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों में देश में 1,217 लोगों की कोरोना से मौत हुई। इसके बाद कुल मौतों की संख्या 5 लाख 05 हजार 279 हो गई है। यही नहीं, भारत में 1,72,211 ऐसे भी रहे जिन्होंने पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से ठीक भी हुए। वहीं, सक्रिय मामलों की बात करें तो अब ये आंकड़ा 8,92,828 हो गया है, जबकि दैनिक पॉजिटिविटी रेट 4.54 प्रतिशत है।

बता दें कि मंगलवार को देश में कोविड-19 संक्रमण के एक लाख से भी कम नए केस सामने आए थे। कल 67,597 नए मामले दर्ज किए गए थे।  वहीं, मंगलवार को 1,188 लोगों की कोरोना से मौत हुई, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 02 हजार 874 हो गया था। हालांकि, मंगलवार की तुलना में आज दैनिक पॉजिटिविटी रेट कम है। मंगलवार को दैनिक पॉजिटिविटी रेट 5.02 प्रतिशत था, जोकि आज 4.54 प्रतिशत है। मालूम हो, पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही थी, लेकिन बुधवार को नए मामलों में लगभग 4 हजार का इजाफा हो गया।

मालूम हो, सोमवार के मुकाबले मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी दर्ज की गई थी। सोमवार को 83,876 नए मामले दर्ज किए गए थे, जबकि इससे 895 लोगों की मौत भी हुई थी, जिसके बाद देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 5 लाख 3 हजार 874 पहुंच गई थी। वहीं, सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 1108938 रह गई थी। यही नहीं, सोमवार को दैनिक संक्रमण दर भी 7.25 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

टॅग्स :कोरोना वायरसCoronaकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह