कोरोना के नए मामलों में दर्ज की गई 13 प्रतिशत की कमी, संक्रमण दर घटा, 1.35 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 12, 2022 09:45 IST2022-02-12T09:22:20+5:302022-02-12T09:45:24+5:30
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,36,962 लोग ठीक हुए और 804 लोगों की मृत्यु हुई।

कोरोना के नए मामलों में दर्ज की गई 13 प्रतिशत की कमी, संक्रमण दर घटा, 1.35 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक
नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 संक्रमण के 50,407 नए मामले सामने आए हैं, जोकि कल के मुकाबले 13 प्रतिशत कम हैं, जिसके बाद कुल सक्रिय मामलों का आंकड़ा 6,10,443 हो गया है। वहीं, 1,36,962 लोग ऐसे भी रहे जो कोरोना वायरस से ठीक भी हुए, जबकि इससे 804 लोगों की मृत्यु भी हुई। इसके बाद अब मरने वालों की संख्या 5 लाख 07 हजार 981 हो गई है। इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.48 प्रतिशत रहा, जो शुक्रवार के मुकाबले कम है।
India reports 50,407 fresh #COVID19 cases, 1,36,962 recoveries and 804 deaths in the last 24 hours.
— ANI (@ANI) February 12, 2022
Active cases: 6,10,443 (1.43%)
Death toll: 5,07,981
Daily positivity rate: 3.48%
Total vaccination: 1,72,29,47,688 pic.twitter.com/xy9AJY5K4g
बता दें कि शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण के 58,077 नए मामले सामने आए थे, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या अब 42,536,137 हो गई थी। कल भारत में 697,802 सक्रिय मामले मौजूद थे। यही नहीं, शुक्रवार को 150,407 लोग कोविड-19 संक्रमण से ठीक भी हुए थे, जिसके बाद इस बीमारी से कुल ठीक हुए मरीजों का आंकड़ा 41,331,158 हो गया था। हालांकि, कल 657 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत भी हुई थी। इसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 5 लाख 07 हजार 177 हो गया था। वहीं, इस दौरान दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.89 रहा।
पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के नए केस में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मालूम हो, गुरुवार को कोविड-19 के 67,084 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल मामलों का आंकड़ा 4,24,78,060 हो गया था। इसके अलावा गुरुवार को 1,241 लोगों की कोरोना से मौत हुई थी, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 5 लाख 06 हजार 520 हो गई थी।