लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना फिर होने लगा बेकाबू, पिछले 24 घंटे में सामने आए 39,726 नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: March 19, 2021 10:20 IST

Coronavirus Update India: भारत में करीब 110 दिन बाद पिछले 24 में 40 हजार के करीब नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना से 154 लोगों की मौत भी हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 39,726 नए मामले, 154 और लोगों की मौतभारत में 28 नवंबर के बाद एक दिन में कोरोना के आए इतने नए केस, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादादेश के 15 राज्यों में जनवरी या इससे पहले के मुकाबले एक दिन में कोरोना के सबसे ज्यादा केस

भारत में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर बेकाबू होती नजर आ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 39,726 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 154 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई है।

देश में 28 नवंबर के बाद ये पहली बार है जब एक दिन में इतने नए मामले मिले हैं। सबसे ज्यादा नए मामले महाराष्ट्र में सामने आए।

महाराष्ट्र में गुरुवार देर रात तक कोरोना के 25,833 नए मामले देखने को मिले। वहीं, 15 अन्य राज्यों में जनवरी या पहले के मुकाबले एक दिन में सबसे अधिक नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक करीब 4 करोड़ लोगों (3,93,39,817) को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।  

ताजा आंकड़े के अनुसार भारत में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या अब  1,15,14,331 हो गई है। इसमें 1,10,83,679 लोग ठीक हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 20,654 लोग ठीक हुए। एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 2,71,282 हो गई है जबकि कुल मृतकों की संख्या 1 लाख 59 हजार 370 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना के एक दिन में सबसे ज्यादा मामले

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 25,833 नए मामले सामने आये जो पिछले साल मार्च से रोजाना के सबसे अधिक मामले हैं। अब राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,96,340 हो गई है। महाराष्ट्र में गुरुवार को 58 लोगों की मौत भी कोरोना से हुई।

इसी के साथ मृतकों की राज्य में कुल संख्या अब 53,138 हो चुकी है। राज्य में रोजाना 24,886 मामलों का रिकार्ड पिछले साल 11 सितंबर को सामने आया था। पुणे में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,965 नए मामले मिले। वहीं, ठाणे में 1,636 नए केस सामने आए।

दिल्ली में भी कोरोना ने पकड़ी रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 607 नए मामले सामने आए जो कि पिछले लगभग ढाई महीने में प्रतिदिन सामने आने वाले मामलों की सबसे ज्यादा संख्या है।

दिल्ली में कोरोना से एक और शख्स की मौत भी हुई जिससे मृतकों की संख्या 10,949 पर पहुंच गई। इस बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली में टीकाकरण केंद्रों की संख्या दोगुनी कर दी जाएगी और उन्हें सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खोला जाएगा।

अन्य राज्यों की बात करें तो गुजरात में 1276 नए मामले सामने आए हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में 989, मध्य प्रदेश में 917, हरियाणा में 633, उत्तर प्रदेश में 321, राजस्थान में 327, पश्चिम बंगाल में 323, हिमाचल प्रदेश में 171, झारखंड में 97, जम्मू-कश्मीर में 140 और पुडुचेरी में 81 नए मामले देखने को मिले हैं। इन सभी राज्यों में जनवरी या इससे पहले के मुकाबले एक दिन में कोरोना के ये सबसे अधिक नए केस हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोनावायरस वैक्सीन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया