लाइव न्यूज़ :

भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने के मामले में शीर्ष स्तर पर बना हुआ है: मंत्रालय

By भाषा | Updated: November 2, 2020 16:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो नवम्बर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारत कोविड-19 से स्वस्थ होने के मामले में वैश्विक स्तर पर शीर्ष पर बना हुआ है जबकि सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट देखी गई है, जिसका प्रतिशत केवल दो महीनों में तीन गुना से अधिक कम हो गया है।

इस संक्रमण से एक दिन में 53,285 और लोगों के स्वस्थ होने के बाद सोमवार को इस महामारी से ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 75,44,798 पहुंच गई है जबकि इसी अवधि में देश में 45,231 नये मामले सामने आये है।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 5,61,908 लोगों का कोविड-19 का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 6.83 प्रतिशत है। देश में लगातार चौथे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या छह लाख से कम है।

उसने बताया, ‘‘ सक्रिय मामलों में निरंतर गिरावट देखी गई है, जिसका प्रतिशत केवल दो महीनों में तीन गुना से अधिक कम हो गया है। तीन सितम्बर को सक्रिय मामलों का प्रतिशत 21.16 प्रतिशत था।’’

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 11 करोड़ नमूनों की जांच हो चुकी है। देश की जांच क्षमता केंद्र, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के संयुक्त प्रयासों से देशभर में 2,037 प्रयोगशालाओं के साथ कई गुना हो गई है।

देश में मरीजों के ठीक होने की दर 91.68 प्रतिशत हो गई है। एक दिन में सामने आये नये मामलों में से 78 प्रतिशत मामले दस राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आये है।

मंत्रालय ने बताया कि एक दिन में कोविड-19 से 496 लोगों की मौत हुई है और मौत के नये मामलों में से 82 प्रतिशत 10 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के 45,231 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 82,29,313 हो गए। वहीं इस दौरान 496 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,22,607 हो गई।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos