लाइव न्यूज़ :

चीन के फिंगर एरिया से पीछे हटने के सुझाव को भारत ने किया खारिज, सेना हर कार्रवाई के लिए है तैयार

By अनुराग आनंद | Updated: August 23, 2020 16:28 IST

चीनी पक्ष ने एक सुझाव दिया था कि भारत और चीन दोनों को फिंगर -4 क्षेत्र से समान रूप से वापस जाना चाहिए। यह सुझाव भारतीय पक्ष को स्वीकार्य नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देर्ष सैन्य कमांडरों ने भी अपने क्षेत्र के कमांडरों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किसी भी घटना या कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार रहने के लिए कहा है।भारतीय पक्ष सीमा पर लंबे समय तक टीके रहने के लिए तैयारी कर रहा है।चीन ने फिंगर 5 से फिंगर 8 तक पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी पर बड़ी संख्या में सैनिकों और उपकरणों को तैनात किया है।

नई दिल्ली:चीन ने पिछले दिनों भारतीय अधिकारियों को यह सुझाव दिया कि फिंगर क्षेत्र से दोनों ही देशों की सेना समान रूप से पीछे जाए। चीन का मानना था कि ऐसा करने से दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव कम हो जाएगा। लेकिन, भारत ने चीन के इस सुझाव को मानने से इनकार कर दिया है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक, अभी दोनों देशों के सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच और भी मुलाकात होने हैं। कूटनीतिक स्तर की बातचीत के बाद, दोनों पक्ष सीमा मुद्दे को सुलझाने के लिए और सैन्य स्तर की वार्ता आयोजित करने पर काम कर रहे हैं, जो पिछले तीन महीने से अधिक समय से चल रहा है।

इस बीच, शीर्ष सैन्य कमांडरों ने भी अपने क्षेत्र के कमांडरों को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर किसी भी घटना या कार्रवाई के लिए पूरी तरह से तैयार होने के लिए कहा है, यहां तक ​​कि भारतीय पक्ष सीमा पर लंबे समय तक टीके रहने के लिए तैयारी कर रहा है।

एएनआई के हवाले यह बात सामने आई है कि "चीनी पक्ष ने एक सुझाव दिया था कि भारत और चीन दोनों को फिंगर -4 क्षेत्र से समान रूप से वापस जाना चाहिए। यह सुझाव भारतीय पक्ष को स्वीकार्य नहीं है।

फिलहाल, चीनी पांगोंग त्सो झील के पास स्थित फिंगर 5 के आसपास हैं और चीन ने फिंगर 5 से फिंगर 8 तक पांच किलोमीटर से अधिक की दूरी पर बड़ी संख्या में सैनिकों और उपकरणों को तैनात किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, यहां अप्रैल-मई से पहले ही चीन ने बेस तैयार कर लिए हैं। 

भारतीय पक्ष का यह स्पष्ट कहना है कि चीनियों को फिंगर क्षेत्र पूरी तरह से छोड़कर देना चाहिए और अपने मूल स्थान पर वापस जाना चाहिए।

टॅग्स :चीनइंडियालद्दाख
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?