लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने की मांग दोहरायी

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर भारत ने कोविड-19 की उत्पत्ति का पता लगाने की अपनी मांग बृहस्पतिवार को फिर दोहरायी । एक दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस जटिल मुद्दे के अध्ययन को आगे बढ़ाने के लिये विशेषज्ञों के एक समूह का गठन किया है।

कोविड-19 की उत्पत्ति का विषय पिछले करीब डेढ वर्षो से काफी जटिल मुद्दा बना हुआ है जब यह वायरस सबसे पहले चीन के वुहान में सामने आया था ।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, भारत से जाने माने महामारीविद रमण गंगाखेदकर तथा भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की राष्ट्रीय पीठ के डा. सी जी पंडित को वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये 26 सदस्यीय इस वैज्ञानिक सलाहकार समूह का सदस्य बनाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने जो पहले कहा है, उसे हम दोहराते हैं । इस विषय पर आगे अध्ययन और उत्पत्ति के संबंध में आंकड़ों तथा सभी संबंधित पक्षों की समझ एवं सहयोग को लेकर हमारे हित (जुड़े) हैं ।’’

उन्होंने कहा कि उन्हें हालांकि डब्ल्यूएचओ के पूरे निर्णय के बारे में पूरी जानकारी नहीं है।

गौरतलब है कि डब्ल्यूएचओ प्रमुख ट्रेडोस ए गेब्रेयेसस ने नोवेल पैथोजन (एसएजीओ) की उत्पत्ति का पता लगाने के लिये वैज्ञानिक सलाहकार समूह का गठन करने की बुधवार को घोषणा की थी ।

इससे पहले, अप्रैल में एक रिपोर्ट में डब्ल्यूएचओ ने कहा था कि ऐसी संभावना नहीं है कि कोरोना वायरस वुहान के लैब से लीक हुआ और संभावना है कि यह चमगादड़ों से फैला ।

इस रिपोर्ट के प्रकाशित होने के बाद अमेरिका और कुछ अन्य देशों ने इस बात पर चिंता जतायी थी कि चीनी प्रशासन डब्ल्यूएचओ की टीम को पूरा आंकड़ा उपलब्ध नहीं करा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह