लाइव न्यूज़ :

द्विपक्षीय कारोबार पर पाकिस्तान के रुख में बदलाव पर भारत ने टिप्पणी से किया इंकार

By भाषा | Updated: April 2, 2021 22:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल भारत ने कपास और चीनी का सीमित आयात करने की योजना पर पाकिस्तान के रुख में बदलाव करने के मुद्दे पर टिप्पणी करने से शुक्रवार को इंकार कर दिया ।

इस बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ हमने इस बारे में खबरें देखी हैं । लेकिन स्पष्ट है कि यह सवाल पूछने के लिये हम सही पक्ष नहीं हैं।’’

उनसे पाकिस्तान के भारत से कपास और चीनी का आयात करने की योजना में बदलाव को लेकर सवाल किया गया था ।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को उच्चाधिकार प्राप्त समिति के भारत से कपास और चीनी आयात करने के प्रस्ताव को बृहस्पतिवार को खारिज कर दिया। विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा कि रिश्ते तब तक सामान्य नहीं हो सकते जब तक भारत सरकार जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा रद्द करने के अपने फैसले को वापस नहीं ले लेती ।

यह फैसला पाकिस्तान के नए वित्त मंत्री हम्माद अजहर द्वारा बुधवार को की गई उस घोषणा के बाद आया, जिसमें उन्होंने अपनी अध्यक्षता में हुई ईसीसी की बैठक के बाद भारत से कपास और चीनी के आयात पर लगे करीब दो साल पुराने प्रतिबंध को वापस लेने की घोषणा की थी ।

यह पूछे जाने पर कि क्या विदेश मंत्री एस जयशंकर की हाल ही में दुशाम्बे में हार्ट ऑफ एशिया सम्मेलन से इतर अपने पाकिस्तानी समकक्ष से कोई बातचीत हुई, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें पाकिस्तानी शिष्टमंडल के साथ ऐसी किसी बातचीत की जानकारी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग