लाइव न्यूज़ :

Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में 1396 नए मामले आए सामने और 381 लोग हुए ठीक, 22.17 प्रतिशत हुई देश में कोविड-19 की रिकवरी रेट

By सुमित राय | Updated: April 27, 2020 16:54 IST

देशभर में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1396 नए मामले सामने आए है, जिसके बाद भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 27892 पहुंच गई है।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले 24 घंटे में 381 लोग ठीक हुए हैं और अब तक 6184 लोग ठीक हो चुके हैं।देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 22.17% हो गया है।

भारत का कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 1396 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 27892 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में 381 लोग ठीक हुए हैं और अब तक 6184 लोग ठीक हो चुके हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "देशभर में पिछले 24 घंटे में 1396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27892 हो गई है। पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है।"

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित

देश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

गुजरात में कोरोना की चपेट में 3300 से ज्यादा लोग

महाराष्ट्र के बाद कोरोना का सबसे ज्यादा कहर गुजरात में हैं, जहां अब तक 3301 लोग इस महामारी के शिकार हो चुके हैं। गुजरात में कोरोना वायरस की वजह से अब तक 151 लोगों की मौत हो चुकी है और 313 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

दिल्ली में करीब 3 हजार लोग हो चुके हैं संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 2918 हो गई है, जिसमें से 54 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में इस महामारी से 877 लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया