लाइव न्यूज़ :

भारत को विदेशी सहायता के तौर पर 5.5 लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन, 15801 ऑक्सीजन सिलेंडर मिले : केंद्र

By भाषा | Updated: May 17, 2021 21:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 मई केंद्र ने सोमवार को कहा कि विदेशी सहायता के तौर पर मिले 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 11,321 ऑक्सीजन सांद्रक, 15,801 ऑक्सीजन सिलेंडर और करीब साढ़े पांच लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन 27 अप्रैल से 16 मई के बीच विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वितरित किये जा चुके हैं या वहां के लिये रवाना किये जा चुके हैं।

सरकार को 27 अप्रैल से विभिन्न देशों और संगठनों से कोविड-19 चिकित्सा राहत सामग्री और उपकरण के तौर पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग प्राप्त हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि एक सुव्यवस्थित व प्रणालीबद्ध रूप से विभिन्न मंत्रालय और विभाग ‘समूची सरकार’ के तौर पर बिना किसी रुकावट के सामूहिक रूप से आने वाली वैश्विक सहायता को राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंचाने के काम में जुटे हैं।

मंत्रालय ने कहा कि कुल मिलाकर 11321 ऑक्सीजन सांद्रक, 15801 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन संयंत्र, 7470 वेंटीलेटर या बाइपेप और करीब साढ़े पांच लाख रेमडेसिविर इंजेक्शन सड़क या हवाई मार्ग से 27 अप्रैल से 16 मई के बीच वितरित या रवाना किये जा चुके हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 15-16 मई को आई सहायता में ऑस्ट्रेलिया, रोमानिया, अमेरिका, कजाकस्तान, ब्रिटेन, यूरोपीय संघ (जर्मनी, पुर्तगाल, स्लोवेनिया), कतर, कुवैत, आईसीबीएफ (कतर), ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (ब्रिटेन), मेडिकल ऐड (ब्रिटेन) से बड़े पैमाने पर मिली राहत सामग्री शामिल हैं जिनमें 263 ऑक्सीजन सांद्रक, 105 वेंटीलेटर, बाइपेप और सीपेप, 2332 ऑक्सीजन सिलेंडर, 30753 रेमडेसिविर इंजेक्शन और अन्य दवाएं शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि राज्यों व केन्द्र शासित प्रदेशों और संस्थानों तक इस राहत सामग्री का प्रभावशाली तरीके से शीघ्र आवंटन और वितरण एक नियमित प्रक्रिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय नियमित रूप से इसकी व्यापक निगरानी कर रहा है।

मंत्रालय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के तौर पर मिलने वाले अनुदान, सहायता और दान के रूप में आने वाली कोविड राहत सामग्री की प्राप्ति और आवंटन के बेहतर प्रबंधन के लिए एक समर्पित समन्वय प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया है।

मंत्रालय की तरफ से बताया गया कि इस प्रकोष्ठ ने 26 अप्रैल से काम करना शुरू किया था। मंत्रालय ने इस संबंध में दो मई को एक मानक संचालन प्रक्रिया तैयार कर उसे लागू कर दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर