लाइव न्यूज़ :

भारत को 5.3 लाख रेमडेसिविर शीशियां, 13496 आक्सीजन सिलेंडर विदेशी सहायता के तौर पर मिले: केंद्र

By भाषा | Updated: May 16, 2021 20:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 मई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को कहा कि वैश्विक सहायता के रूप में प्राप्त 11,058 ऑक्सीजन सांद्रक, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र और करीब 5.3 लाख रेमडेसिविर शीशियों को 27 अप्रैल से 15 मई तक विभिन्न राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों को वितरित किया गया है।

महामारी के प्रकोप से निपटने के भारत के प्रयासों को बढ़ाने के लिए 27 अप्रैल से विभिन्न देशों और संगठनों से अंतरराष्ट्रीय दान और कोविड-19 राहत चिकित्सा आपूर्ति और उपकरणों की सहायता मिल रही है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उनके संसाधनों और प्रयासों को बढ़ाने के लिए वैश्विक सहायता तेजी से पहुंचा रहा है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कुल मिलाकर 11,058 ऑक्सीजन सांद्रक, 13,496 ऑक्सीजन सिलेंडर, 19 ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, 7,365 वेंटिलेटर या बीआई पीएपी, लगभग 5.3 लाख रेमेडिसविर शीशियों को 27 अप्रैल से 15 मई तक सड़क और हवाई मार्ग से वितरित या भेजा गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘कजाकिस्तान, जापान, स्विटजरलैंड, ओंटारियो (कनाडा), अमेरिका, मिस्र और ब्रिटिश ऑक्सीजन कंपनी (ब्रिटेन) से 14-15 मई 2021 को प्राप्त प्रमुख खेप में ऑक्सीजन सांद्रक (100), वेंटिलेटर या बीआईपीएपी या सीपीएपी (500), ऑक्सीजन सिलेंडर (300), रेमडेसिविर (40,000) के अलावा मास्क और सुरक्षात्मक सूट शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!