लाइव न्यूज़ :

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने बताया, भारत को कोविड-19 महामारी के दौरान बतौर एफडीआई 20 अरब डॉलर प्राप्त हुए

By भाषा | Updated: September 16, 2020 07:33 IST

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले छह वर्षों के दौरान भारत में व्यापार को आसान बनाने के लिए कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं। आज, भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमने एक पारदर्शी और स्थिर कर व्यवस्था लागू की है।’’

Open in App
ठळक मुद्देविदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत को बतौर एफडीआई 20 अरब डॉलर से अधिक राशि प्राप्त हुई।उन्होंने कहा कि इससे दर्शाता है कि देश निवेश के लिए दुनिया के सर्वाधिक आकर्षक स्थानों में से एक है।

नयी दिल्लीः विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान भारत को बतौर एफडीआई 20 अरब डॉलर से अधिक राशि प्राप्त हुई, यह दर्शाता है कि देश निवेश के लिए दुनिया के सर्वाधिक आकर्षक स्थानों में से एक है। ब्रिटेन में सीआईआई के एक कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए उन्होंने भारत द्वारा किए गए कई संरचनात्मक सुधारों का उल्लेख किया और कहा कि अंतरिक्ष, रक्षा और परमाणु ऊर्जा जैसे अभी तक प्रतिबंधित क्षेत्रों को निजी भागीदारी के लिए खोला गया है।

विदेश सचिव ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने पिछले छह वर्षों के दौरान भारत में व्यापार को आसान बनाने के लिए कई ऐतिहासिक सुधार किए हैं। आज, भारत दुनिया की सबसे खुली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। हमने एक पारदर्शी और स्थिर कर व्यवस्था लागू की है।’’

श्रृंगला ने इस दौरान वस्तु एवं सेवा कर, आधार बायोमेट्रिक परियोजना, कृषि क्षेत्र में बुनियादी सुधार और रेलवे, बंदरगाहों तथा हवाई अड्डों के लिए बुनियादी ढांचे के निर्माण जैसी विभिन्न महत्वाकांक्षी योजानाओं को लागू करने के बारे में विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कहा, ‘‘महामारी के दौरान हमने इस साल 20 अरब डॉलर से अधिक की एफडीआई हासिल की। वैश्विक स्तर पर 2019 में एफडीआई में एक प्रतिशत की कमी आई, जबकि इस दौरान भारत में एफडीआई में 20 प्रतिशत का इजाफा हुआ।’’

उन्होंने कहा कि गूगल और फेसबुक सहित कई वैश्विक तकनीकी कंपनियों ने भारत में उल्लेखनीय निवेश की घोषणा की है। भारत और ब्रिटेन के संबंधों पर उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अगले दशक में रणनीतिक साझेदारी को मजबूत बनाने के लिए एक व्यापक मसौदा तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यूरोप में व्यापार, निवेश, रक्षा, विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में ब्रिटेन प्रमुख साझेदार है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों