लाइव न्यूज़ :

भारत में जून में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई : आईएमडी

By भाषा | Updated: June 30, 2021 20:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 जून दिल्ली समेत उत्तर भारत से दक्षिण पश्चिम मानसून के लगातार दूर रहने के बावजूद जून में देश में सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को यह जानकारी दी।

वर्तमान में दक्षिण पश्चिम मानसून बाड़मेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, अलीगढ़, मेरठ, अंबाला और अमृतसर से होते हुए सदूरवर्ती उत्तरी सीमा से गुजर रहा है। आईएमडी ने बताया, ‘‘19 जून से मानसून में कोई प्रगति नहीं हुई है जबकि तीन जून से 19 जून के बीच मानसून में अधिकतर प्रगति का अनुमान रहता है।’’ दक्षिण पश्चिम मानसून दो दिन की देरी के साथ केरल में तीन जून को आ चुका है।

आईएमडी के अनुसार राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के शेष हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मानसून में प्रगति सात जुलाई को होने की संभावना है। मध्य एवं उत्तर भारतीय मैदानी इलाकों में जबरदस्त गर्मी है, जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है। मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिम भारत में मानसून अभी कमजोर है जबकि पूर्वोत्तर भारत, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश हो रही है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘इस वर्ष देश में दक्षिण पश्चिम मानसून से 30 जून तक कुल बारिश दीर्घावधि औसत के हिसाब से सामान्य से 10 प्रतिशत अधिक रही।’’ मौसम विभाग ने कहा, ‘‘इस दौरान वास्तविक वर्षा सामान्य 16.69 सेमी की तुलना में 18.29 सेमी हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?