लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के साथ आर्थिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए तैयार है भारत: गोयल

By भाषा | Updated: September 30, 2021 00:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को कहा कि भारत और अमेरिका को बड़े तरीके से भागीदार बनना चाहिए तथा नयी दिल्ली अमेरिका के साथ आर्थिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए तैयार और इच्छुक है।

गोयल ने अगले 10 वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार का 1,000 अरब अमेरिकी डॉलर का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित करने का भी आह्वान किया।

‘अमेरिका भारत रणनीतिक साझेदारी मंच’ (यूएसआईएसपीएफ) के चौथे वार्षिक शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि अमेरिका के पिछले प्रशासन के दौरान दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते को लेकर बातचीत के लिए बहुत प्रयास किए गए थे, दुर्भाग्य से इसमें कामयाबी नहीं मिली।

मंत्री ने कहा कि भारत ऑस्ट्रेलिया के साथ एक समझौते पर बातचीत कर रहा है, "इसलिए अब यह अमेरिका और भारत पर है कि उन्हें बड़े तरीके से भागीदार बनना चाहिए। मैं आप सभी से आग्रह करूंगा कि आप भी अपने प्रशासन को समझाएं कि भारत पारस्परिकता और समानता की भावना से अपनी आर्थिक साझेदारी का विस्तार करने के लिए तैयार है और इच्छुक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर