लाइव न्यूज़ :

विज्ञान संबंधी प्रकाशन के मामले में चीन और अमेरिका के बाद तीसरे पायदान पर भारत: डीएसटी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 20:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जनवरी भारत में बीते एक दशक में विज्ञान संबंधी प्रकाशन के मामले में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है और वह चीन तथा अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि 2017-18 में 13,045 पेटेंट (अधिकार पत्र) दिये गए, जिनमें से लगभग 1,937 पेटेंट भारतीयों को मिले।

विभाग ने कहा कि इस अवधि के दौरान भारतीयों द्वारा भारतीय पेटेंट कार्यालय में अधिकार पत्र के लिये कुल 15,550 अर्जियां दी गईं। इनमें से 65 प्रतिशत महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और दिल्ली से थीं।

डीएटी ने कहा कि भारत में अनुसंधान एवं विकास के क्षेत्र में राष्ट्रीय निवेश को 2017-18 के 1,13,825 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2018-19 में 1,23,847 करोड़ रुपये किया गया।

डीएसटी ने कहा, ''भारत में विज्ञान संबंधी प्रकाशन के मामले में बीते 10 साल में जबरदस्त वृद्धि हुई है। अमेरिकी एजेंसी नेशनल साइंस फाउंडेशन (एनएफएस) के आंकड़ों के अनुसार भारत, चीन और अमेरिका के बाद तीसरे पायदान पर है। भारत में साल 2018 में 1,35,788 विज्ञान संबंधी लेख प्रकाशित किये गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान