लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान के सामने संघर्षविराम उल्लंघनों में नागरिकों को निशान बनाने का मुद्दा उठाया

By भाषा | Updated: October 12, 2019 05:54 IST

वर्ष 2017 में जुलाई में संघर्ष विराम उल्लंघन के 68, अगस्त में 108 और सितंबर में 101 मामले सामने आये थे। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बहुत तनाव आ गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत ने पाकिस्तान के सामने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान नागरिकों को निशाना बनाये जाने का मुद्दा उठाया है । अगस्त में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं।

 भारत ने पाकिस्तान के सामने नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के दौरान नागरिकों को निशाना बनाये जाने का मुद्दा उठाया है । अगस्त में अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त करने के बाद से इस प्रकार की घटनाएं बढ़ी हैं।

सैन्य सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सूत्रों के मुताबिक सेना ने एक अक्टूबर को सैन्य संचालन महानिदेशक और उनके पाकिस्तानी समकक्ष के बीच हुई कामकाजी स्तर की वार्ता के दौरान यह मुद्दा उठाया। एक अधिकारी ने बताया कि पिछले महीने सेना ने पुंछ जिले में गोलाबारी के दौरान स्कूली विद्यार्थियों को बचाया था। सूत्रों के अनुसार जुलाई में संघर्षविराम उल्लंघन के 296, अगस्त में 307 और सितंबर में 292 मामले हुए।

सितंबर में मोर्टार और भारी हथियारों के इस्तेमाल के 61 मामले भी रिकार्ड किये गये। पिछले साल जुलाई में सेना ने संघर्षविराम उल्लंघन के 13, अगस्त में 44 और सितंबर में 102 मामले दर्ज किये थे। वर्ष 2017 में जुलाई में संघर्ष विराम उल्लंघन के 68, अगस्त में 108 और सितंबर में 101 मामले सामने आये थे। पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को निरस्त किये जाने के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में बहुत तनाव आ गया है। 

टॅग्स :इंडियापाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह