लाइव न्यूज़ :

भारत ने भारतीयों को धमकी मिलने का मुद्दा कनाडा के साथ उठाया

By भाषा | Updated: February 26, 2021 01:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 फरवरी केंद्र के नए कृषि कानूनों का समर्थन करने को लेकर कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को धमकी मिलने के मुद्दे को भारत ने कनाडा के समक्ष उठाया है।

विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने इस मामले को ओटावा और नयी दिल्ली में कनाडा के अधिकारियों के समक्ष उठाया है। उसने कहा कि साथ ही भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने का भी अनुरोध किया गया है।

नए कृषि कानूनों के समर्थन में कनाडा में तिरंगा रैली निकाले जाने के बाद खालिस्तानी समूहों द्वारा भारतीय समुदाय के लोगों को धमकी दिए जाने संबंधी खबरों के बारे में पूछे जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा, ''हमें कनाडा में भारतीय समुदाय के कुछ लोगों को धमकी दिए जाने एवं भयभीत करने की खबरों का पता चला है। हमने इस मुद्दे को ओटावा और नयी दिल्ली में कनाडाई अधिकारियों के समक्ष उठाया है।''

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को इस प्रकार के किसी भी मामले की सूचना कनाडा की स्थानीय पुलिस को देने की सलाह दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान