लाइव न्यूज़ :

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विशेष रद्दीकरण मुहर लगाएगा भारतीय डाक

By भाषा | Updated: June 19, 2021 17:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 जून आयुष मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि भारतीय डाक 21 जून को बुक किए गए सभी डाक पर विश्व योग दिवस के सार को दर्शाने वाला एक विशेष रद्दीकरण मुहर लगाएगा।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि विशेष सचित्र रद्दीकरण मुहर एक चित्रात्मक स्याही अंकन या छाप होगी जिसमें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) 2021 हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लिखा होगा।

रद्दीकरण को डाक निशान के रूप में परिभाषित किया जाता है जिसका उपयोग डाक टिकट के पुन: उपयोग को रोकने के लिए किया जाता है। इस तरह के रद्दीकरण मूल्यवान संग्रह और अक्सर डाक टिकट-संग्रह संबंधी अध्ययन के विषय होते हैं।

सभी डिलीवरी और नॉन-डिलीवरी प्रधान डाकघर 21 जून को कार्यालय में बुक किए गए सभी डाक पर यह विशेष रद्दीकरण मुहर लगाएंगे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह