भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो हिमयुग के करीब पहुंच सकती है दुनिया, मारे जाएंगे 5 करोड़ लोग: स्टडी

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2019 08:57 IST2019-10-03T08:57:12+5:302019-10-03T08:57:12+5:30

एक जर्नल में छपे रिपोर्ट के अनुसार चूकी भारत और पाकिस्तान जनसंख्या के मामले में बहुत घने देश हैं, ऐसे में तबाही बड़े पैमाने पर मच सकती है। यह आकलन दोनों देशों के शहरों में परमाणु हमले की आशंका पर किया गया है।

India Pakistan nuclear war could trigger another ice age as well at least 50 million could dies says study | भारत-पाक के बीच परमाणु युद्ध हुआ तो हिमयुग के करीब पहुंच सकती है दुनिया, मारे जाएंगे 5 करोड़ लोग: स्टडी

भारत-पाक के बीच हुआ परमाणु युद्ध तो मारे जाएंगे 5 करोड़ लोग (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsभारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध से पूरी दुनिया में मच सकती है तबाही: स्टडीसाइंस एडवांसेस जर्नल में छपी स्टडी के अनुसार पूरी दुनिया पर इसका व्यापक असर होगा

भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध हुआ तो कम से कम 5 करोड़ लोग मारे जाएंगे और पूरी दुनिया का वातावरण बुरी तरह से तबाह होगा जिसका असर दशकों तक नजर आयेगा। यह दावा बुधवार को प्रकाशित एक स्टडी में किया गया है। हालांकि, भारतीय विशेषज्ञ मानते हैं कि इस तरह के युद्ध की आशंका बहुत कम है। यह स्टडी साइंस एडवांसेस जर्नल में छपी है। इस स्टडी में दोनों पड़ोसी देशों के बीच 2025 में परमाणु युद्ध के परदृश्य में बदले हालात का लेखा-जोखा है। 

इसके अनुसार रणनीति के तहत भारत अगर 100 और पाकिस्तान 150 परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो क्रमश: 16-36 मिलियन टन धुआं (ब्लैक कार्बन) निकलेगा जो ऊपरी वायुमंडल में जाएगा और सोलर रेडिएशन को ब्लॉक कर देगा। इससे सूरज की धरती पर आने वाली रोशनी में 20 से 35 प्रतिशत की कमी आयेगी। साथ ही दोनों लेयर्स के बीच का हिस्सा ठंडा होगा पांच डिग्री सेल्सियस तापमान की कमी आयेगी।

स्टडी के अनुसार, 'इससे कई तात्कालिक प्रभाव नजर आने लगेंगे। जलवायु में परिवर्तन होगा और तापमान उस हद तक गिर सकता है जो पिछले हिमयुग के बीच के काल के बाद से पृथ्वी पर नहीं देखा गया है।'

इस स्टडी में यह आशंका जताई गई है कि चूकी भारत और पाकिस्तान जनसंख्या के मामले में बहुत घने देश हैं, ऐसे में तबाही बड़े पैमाने पर मच सकती है। यह आकलन दोनों देशों के शहरों में परमाणु हमले की आशंका पर किया गया है। आंकड़े के अनुसार लोगों के मारे जाने के मामले में पाकिस्तान का नुकसान भारत से दोगुना होगा।

बता दें कि हाल के दिनों में भारत और पाकिस्तान के बीच कई बार तनातनी देखी गई है। इस बीच इमरान खान का संयुक्त राष्ट्र में भाषण भी चर्चा में रहा जिसमें वह परमाणु हथियार से संपन्न दो देशों के बीच युद्ध की स्थिति जैसी बात कर रहे हैं।

Web Title: India Pakistan nuclear war could trigger another ice age as well at least 50 million could dies says study

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे