भारत और पाकिस्तान में हुआ परमाणु युद्ध तो आपकी सोच से भी ज्यादा भयानक होंगे नतीजेः अध्ययन
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2019 14:53 IST2019-10-03T14:53:45+5:302019-10-03T14:53:45+5:30
भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध होता है तो करीब 5 करोड़ लोग मारे जाएंगे और दशकों तक इसका असर रहेगा। बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन में इसका दावा किया गया है।

भारत और पाकिस्तान में हुआ परमाणु युद्ध तो आपकी सोच से भी ज्यादा भयानक होंगे नतीजेः अध्ययन
भारत और पाकिस्तान के बीच अगर परमाणु युद्ध होता है तो करीब 5 करोड़ लोग मारे जाएंगे और दशकों तक इसका असर रहेगा। बुधवार को प्रकाशित एक अध्ययन में इसका दावा किया गया है।
अध्ययन के मुताबिक दोनों पड़ोसियों के बीच 2025 तक परमाणु युद्ध के हालात बन रहे हैं। मौजूदा स्थिति में भारत के पास 100 और पाकिस्तान के पास 150 परमाणु हथियार हैं। इससे 16-36 मिलियन टन ब्लैक कॉर्बन उत्सर्जित होगा।
इसका असर यह होगा कि सूर्य की किरणें 20-35 प्रतिशत तक कम पहुंचेगी। इससे सतह का तापमान 2-5 प्रतिशत तक कम हो सकता है। यह अध्ययन रटगर्स यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर एलन रोबॉक और अन्य वैज्ञानिकों ने किया है।
अध्ययन में कहा गया है कि परमाणु के रेडिएशन का असर खेती-बड़ी, सांस लेने में तकलीफ और महामारी तक का खतरा पैदा करेगी। दशकों तक पर्यावरण पर इसका असर रहेगा।
परमाणु हमले की वजह से बारिश में भारी गिरावट आएगी जिसकी वजह से खेती-बाड़ी पर असर पड़ेगा।