लाइव न्यूज़ :

India-Pakistan Ceasefire Updates: पाकिस्तान के खिलाफ तीनों सेना का ऐलान, कहा-हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 12, 2025 15:49 IST

India-Pakistan Ceasefire LIVE Updates: हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली।आकाश मिसाइलें भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणालियों में से एक थीं।  प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। 

नई दिल्लीः पाकिस्तान के खिलाफ तीनों सेना ने ऐलान किया कि हम हमेशा तैयार हैं। एयर मार्शल एके भारती ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय वायुसेना द्वारा निशाना बनाए गए लक्ष्यों की समग्र तस्वीर पेश की। भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के खिलाफ थी इसलिए हमने 7 मई को केवल आतंकवादी ठिकानों पर ही हमला किया था। अफसोस इस बात का है कि पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ देना उचित समझा और इस लड़ाई को अपनी लड़ाई बना ली। इस परिस्थिति में हमारी जवाबी कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी और इसमें उनका जो भी नुकसान हुआ, वो खुद इसके लिए जिम्मेदार हैं..हमारी एयर डिफेंस सिस्टम देश के लिए दीवार की तरह खड़ी थी और इसको भेदना दुश्मन के लिए नामुमकिन था।

एयर मार्शल ए के भारती ने कहा कि हमारी लड़ाई आतंकी ढांचे और आतंकवादियों के खिलाफ थी, लेकिन पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का समर्थन करना चुना और संघर्ष को बढ़ाया है। एकीकृत वायु कमान और कंट्रोल ने पाक सैन्य हमलों को विफल किया। आकाश मिसाइलें भारतीय सेना द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली हथियार प्रणालियों में से एक थीं। 

भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने भारतीय प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तानी प्रयासों को प्रभावी ढंग से विफल कर दिया। हमारे सभी सैन्य अड्डे और प्रणालियां लगातार पूरी तरह से चालू हैं और किसी भी मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। आकाश प्रणाली जैसे स्वदेशी वायु रक्षा हथियारों ने शानदार प्रदर्शन किया।

टॅग्स :Pakistan Armyभारतीय सेनाभारतीय नौसेनापाकिस्तानजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह