लाइव न्यूज़ :

भारत, अन्य देशों को 2050 तक नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करना चाहिए :मोंटेक

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली,29 अक्टूबर अर्थशास्त्री मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने शुक्रवार को कहा कि भारत और ग्रीनहाउस गैसों के बड़े उत्सर्जक देशों को 2050 तक ‘नेट-जीरो कार्बन उत्सर्जन’ लक्ष्य हासिल करना चाहिए।

आर्थिक थिंक टैंक आईसीआरआईईआर द्वारा आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अहलूवालिया ने कहा कि प्रत्येक देश को विकास लक्ष्यों के अनुरूप कार्बन उत्सर्जन में कटौती पर आगे बढ़ना होगा।

अहलूवालिया, नीति आयोग की पूर्ववर्ती संस्था योजना आयोग के उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अन्य सभी बड़े देशों को 2050 तक साथ मिल कर नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन तक पहुंचना चाहिए।’’

नेट जीरो उत्सर्जन का यह अर्थ है कि विश्व वायुमंडल में नया उत्सर्जन नहीं जोड़ रहा है।

अहलूवालिया ने यह भी कहा कि प्रौद्योगिकी विकास ने नेट जीरो लक्ष्य को हासिल करना अब भारत के लिए यह संभव कर दिया है।

जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल के रिसर्च प्रोफेसर अजय शाह ने कार्यक्रम में कहा , ‘‘जलवायु कार्रवाई का वित्त पोषण करने के लिए हमें एक विकेंद्रीकृत मॉडल की जरूरत है जहां संसाधनों का प्रवाह केंद्र सरकार के बजाय राज्य और स्थानीय शासन तक हो।’’

नयी दिल्ली स्थित ऊर्जा एवं संसाधन संस्थान टेरी के सलाहकार बोर्ड में शामिल मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि भारत आने वाले वर्षों में विश्व की सबसे बड़ी जलवायु कार्रवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है