लाइव न्यूज़ :

भारत में ओमीक्रोन का तीसरा मामला आया सामने, गुजरात में जिम्बाब्वे से लौटा शख्स मिला संक्रमित

By विनीत कुमार | Updated: December 4, 2021 15:27 IST

भारत में कोरोना के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण का तीसरा मामला सामने आया है। गुजरात में एक शख्स से इससे संक्रमित पाया गया है। वह हाल में जिम्बाब्वे से लौटा था।

Open in App
ठळक मुद्दे गुजरात के जामनगर में शख्स कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित मिला।शख्स हाल में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा था, भारत में ओमीक्रोन का ये तीसरा केस है।इससे पहले कर्नाटक में दो मामले सामने आ चुके हैं, आने वाले दिनों में और केस मिलने की आशंका।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमण का एक और मामला सामने आया है। गुजरात के जामनगर में एक शख्स ओमीक्रोन वेरिएंट से संक्रमित पाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को ये जानकारी दी। शख्स हाल में अफ्रीकी देश जिम्बाब्वे से लौटा था। इसके बाद उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए पुणे भेजा गया था।

भारत में ओमीक्रोन का ये तीसरा केस है। इससे पहले कर्नाटक में दो मामले सामने आ चुके हैं। कर्नाटक के बेंगलुरु में दो मामले सामने आए थे। इनमें से एक दक्षिण अफ्रीकी नागरिक है, जबकि दूसरा स्थानीय व्यक्ति है। स्थानीय शख्स एक डॉक्टर है और उसने हाल में कोई विदेश यात्रा भी नहीं की थी। दोनों को कोरोना की पूरी डोज लग चुकी है। इसमें 66 साल का दक्षिण अफ्रीकी नागरिक दुबई जा चुका है, जिसे लेकर विवाद भी मचा हुआ है।

भारत में ओमीक्रोन के और आ सकते हैं मामले

ओमीक्रोन के दुनिया भर में बढ़ते मामलों के बीच भारत में भी आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के टेस्ट और निगरानी को बढ़ाया गया है। विशेष रूप से जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को लेकर नियम सख्त हैं। ओमीक्रोन का पहला मामला दक्षिण अफ्रीका में पता चला था और अब कई देशों में इससे संक्रमण के केस आ चुके हैं।

भारत में भी आने वाले दिनों में ओमीक्रोन के मामले बढ़ने का खतरा है। राजस्थान के जयपुर में एक ही परिवार में 4 लोग संक्रमित मिले हैं। यह परिवार हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। इनके संपर्क में आए 5 और लोग भी संक्रमित पाए गए हैं। इनके सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र में करीब 30 सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। 

वहीं, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के के. सुधाकर के अनुसार दक्षिण अफ्रीका में ओमीक्रोन के मामलों के सामने आने के बाद वहां से 57 यात्री बेंगलुरु लौटे हैं। इनमें से कम से कम 10 यहां पहुंचने के बाद गायब है। इसे लेकर भी तलाश जारी है।

टॅग्स :बी.1.1529कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल