लाइव न्यूज़ :

समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए भारत, ओमान ने समझौते पर हस्ताक्षर किए

By भाषा | Updated: September 27, 2021 21:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 सितंबर भारत और ओमान ने सोमवार को समुद्री सुरक्षा सहयोग और जहाजों के बारे में सूचना के आदान-प्रदान को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किए जो दोनों देशों के बीच बढ़ते सहयोग को दर्शाता है।

अधिकारियों ने बताया कि समझौते पर नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह और ओमान के उनके समकक्ष एडमिरल सैफ बिन नासिर बिन मोहसिन अल-राहबी ने मस्कट में हस्ताक्षर किए।

एडमिरल सिंह सोमवार से तीन दिनों के ओमान दौरे पर हैं।

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवके मधवाल ने कहा, ‘‘रॉयल नेवी ऑफ ओमान और भारतीय नौसेना के बीच सहमति पत्र पर हस्ताक्षर से व्यावसायिक पोत परिवहन पर सूचनाओं के आदान-प्रदान में सहूलियत होगी।’’

उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना के इन्फॉर्मेशन फ्यूजन सेंटर और एमएससी (समुद्री सुरक्षा केंद्र), ओमान के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान से समुद्री सुरक्षा और क्षेत्र की सुरक्षा बढ़ेगी।

सिंह वहां कई अन्य सैन्य अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?