लाइव न्यूज़ :

भारत ने कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ से निपटने के लिए अफ्रीका को सहायता की पेशकश की

By भाषा | Updated: November 29, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर अफ्रीका में कोरोना वायरस के नये स्वरूप ‘ओमीक्रोन’ के सामने आने के मद्देनजर भारत ने सोमवार को कहा कि वह टीके, जीवन रक्षक दवाओं और परीक्षण किट की आपूर्ति सहित महाद्वीप में प्रभावित देशों की मदद करने के लिए तैयार है।

विदेश मंत्रालय (एमईए) ने कहा कि टीकों की आपूर्ति कोवैक्स के माध्यम से या द्विपक्षीय रूप से की जा सकती है।

मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने मलावी, इथियोपिया, जाम्बिया, मोजाम्बिक, गिनी और लेसोथो जैसे अफ्रीकी देशों सहित कोविशील्ड टीकों की आपूर्ति के लिए कोवैक्स द्वारा अब तक दिए गए सभी आदेशों को मंजूरी दे दी है।

मंत्रालय ने कहा कि किसी भी नई आवश्यकता को या तो द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स के माध्यम से अनुमानित किया जाएगा, इस पर शीघ्र विचार किया जाएगा।

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘हमने कोविड -19, ओमीक्रोन के एक नए स्वरूप के उद्भव पर ध्यान दिया है। हम उन देशों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं, विशेष रूप से अफ्रीका में, जो अब तक ओमीक्रोन स्वरूप से प्रभावित हुए हैं।’’

बयान में कहा गया है, ‘‘भारत सरकार ओमीक्रोन स्वरूप से निपटने में अफ्रीका में प्रभावित देशों का समर्थन करने के लिए तैयार है, जिसमें मेड-इन-इंडिया टीकों की आपूर्ति भी शामिल है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हमने बोत्सवाना को कोवैक्सीन की आपूर्ति को भी मंजूरी दे दी है। किसी भी नई आवश्यकता को या तो द्विपक्षीय रूप से या कोवैक्स के माध्यम से पेश किया जाएगा, इस पर तेजी से विचार किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र