लाइव न्यूज़ :

भारत अब 65 फीसदी स्वदेशी रक्षा उपकरण का उपयोग कर रहा है : राजनाथ

By भाषा | Updated: November 19, 2021 21:33 IST

Open in App

झांसी (उत्तर प्रदेश), 19 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि एक समय भारत की गिनती दुनिया में सबसे अधिक रक्षा उपकरण खरीदने वाले देशों में होती थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से आज भारत 65 फीसदी स्वदेशी रक्षा उपकरणों का प्रयोग कर रहा है।

उन्होंने भरोसा दिलाया, ''हम बहुत जल्द ही रक्षा से जुड़े 90 फीसदी सामान अपने देश में ही बनाना शुरू कर देंगे।''

झांसी में बुधवार से शुरू हुए ‘राष्‍ट्र रक्षा समर्पण पर्व’ के तीसरे दिन समापन सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रक्षा मंत्री ने शुक्रवार को कहा, ‘‘महिला सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री ने जो शुरुआत की थी, उसका असर यह हुआ है कि आज सेना में महिलाओं को भर्ती किया जा रहा है। सैनिक स्कूलों में भी छात्राओं का प्रवेश इस बार से शुरू किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि आज गुरु नानक देव की जयंती है जिन्होंने महिला-पुरुष के बीच भेदभाव मिटाने की भी सीख दी थी। यह दिन और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि आज ही रानी लक्ष्मीबाई की जयंती भी है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेकर ही हमारी सरकार विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ सेना में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ा रही है। रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के क्रम में प्रदेश में डीआरडीओ की दो यूनिट के अलावा तीसरी यूनिट भी प्रस्तावित है।

देश के सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने भी रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए कहा कि वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई ने देश ही नहीं विदेशों में भी झांसी की पहचान कराई है।

इस मौके पर प्रधानमंत्री ने उत्तर प्रदेश के आर्थिक रूप से पिछड़े बुंदेलखंड क्षेत्र के विकास में तेजी लाने के लिए 3,425 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के झांसी नोड पर 400 करोड़ रुपये की परियोजना की आधारशिला भी रखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया