लाइव न्यूज़ :

दुनियाभर के कोविड-19 मामलों के 12 प्रतिशत केस रोजाना भारत में आ रहे हैं सामने, देखें आंकड़ें

By सुमित राय | Updated: July 12, 2020 14:44 IST

भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दुनियाभर के कोविड-19 के दैनिक प्रसार में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से ज्यादा हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में शनिवार को 24 घंटे में 27114 मामले दर्ज किए गए थे, जो रविवार को बढ़कर 28637 हो गए।स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 34 हजार 620 हो गई है।

भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और देश में कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या 8.49 लाख से ज्यादा हो गई है। शनिवार को 24 घंटे में 27114 मामले दर्ज किए गए थे, जो रविवार को बढ़कर 28637 हो गए। इसके बाद दुनियाभर के कोविड-19 के दैनिक प्रसार में भारत की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से ज्यादा हो गई।

वर्ल्डोमीटर के अनुसार शनिवार को दुनियाभर में 2 लाख 14 हजार 741 मामले दर्ज किए गए, जबकि भारत में 27114 मामले सामने आए और यह वैश्विक मामलों का 12.6 प्रतिशत है।

देश में 8.49 लाख से ज्यादा हुई संक्रमितों की संख्या

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार देश में रविवार को 28 हजार 637 पॉजिटिव मामले सामने आए। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमित 551 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक कोरोना संक्रमण से कुल 8 लाख 49 हजार 553 मामले हो चुके हैं।

अब तक 5.34 लाख से ज्यादा हो चुके हैं कोरोना से ठीक

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5 लाख 34 हजार 620 हो गई है, जबकि देश में 2 लाख 92 हजार 258 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं।

देश में लगातार तीसरे दिन कोविड-19 के 26 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में कोरोना से रिकवरी रेट पहुंचा 62.93 प्रतिशत

अधिकारियों ने बताया कि अब तक करीब 62.93 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के मामले 26,000 से ज्यादा सामने आए हैं।

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में हुई सबसे ज्यादा मौत

पिछले 24 घंटे में जिन 551 लोगों की मौत हुई हैं, उनमें 223 महाराष्ट्र से, 70 कर्नाटक से, 69 तमिलनाडु से, 34 दिल्ली से, 26 पश्चिम बंगाल से, 24 उत्तर प्रदेश से, 17 आंध्र प्रदेश से, 12 बिहार से, 10-10 गुजरात और जम्मू-कश्मीर से, नौ तेलंगाना से, आठ-आठ असम और पंजाब से और सात हरियाणा से हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?