लाइव न्यूज़ :

पाक मंत्री का दावा, भारत ने अजमेर शरीफ जाने वाले 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा देने से किया इनकार

By भाषा | Updated: March 5, 2019 01:26 IST

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कादरी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक साल में 5,600 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया जबकि 312 हिंदू श्रद्धालुओं को भी वीजा दिए। 

Open in App

भारत ने अजमेर शरीफ जाने की इच्छा रखने वाले करीब 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को वीजा देने से इनकार कर दिया है। रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्री पीर नूर-उल-हक कादरी ने बताया कि 500 पाकिस्तानी श्रद्धालुओं को बृहस्पतिवार को पड़ोसी देश जाना था लेकिन भारत ने उन्हें वीजा देने से इनकार कर दिया।

कादरी ने बताया कि मंत्रालय ने भारतीय दूतावास से वीजा ठुकराने की सूचना मिलने के बाद एसएमएस के जरिए सभी श्रद्धालुओं को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि भारतीय दूतावास ने अभी इन श्रद्धालुओं के पासपोर्ट वापस नहीं किए हैं।

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार, कादरी ने कहा कि पाकिस्तान ने एक साल में 5,600 सिख तीर्थयात्रियों को वीजा दिया जबकि 312 हिंदू श्रद्धालुओं को भी वीजा दिए। बता दें कि भारत-पाकिस्तान के बीच इन दिनों तनाव का माहौल है। 14 फरवरी को हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच स्थिति खराब हो गई है। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। हमले की जिम्मेदारी जैश आतंकी संगठन ने ली थी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप को बम गिराकर बर्बाद किया है।  

टॅग्स :पाकिस्तानइंडियाभारतीय वायुसेना स्ट्राइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं