लाइव न्यूज़ :

भारत, न्यूजीलैंड ने साइबर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

By भाषा | Updated: November 17, 2021 14:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली,17 नवंबर भारत और न्यूजीलैंड ने साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध एवं क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में करीबी सहयोग के साथ काम करने पर बुधवार को सहमति व्यक्त की। विदेश मंत्रालय ने यह जानकारी दी।

मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, बुधवार को सम्पन्न दो दिवसीय डिजिटल वार्ता में दोनों देशों के बीच साइबर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया गया।

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत-न्यूजीलैंड द्विपक्षीय साइबर वार्ता के दूसरे संस्करण में साइबर क्षेत्र में वर्तमान सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की गई तथा इसे और आगे बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की गई ।

बयान में कहा गया है, ‘‘साइबर वार्ता के दौरान दोनों देशों ने साइबर क्षेत्र में वर्तमान द्विपक्षीय सहयोग के विभिन्न आयामों पर चर्चा की और साइबर मुद्दे पर हालिया घटनाक्रमों पर विचारों का आदान प्रदान किया तथा इस क्षेत्र में सहयोग और बढ़ाने की संभावनाओं पर विचार किया।’’

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध तथा क्षमता निर्माण जैसे क्षेत्रों में करीबी सहयोग के साथ काम करने पर सहमति व्यक्त की तथा आपसी हित से जुड़े विविध विषयों पर चर्चा की।

भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में साइबर कूटनीति पर संयुक्त सचिव अतुल मल्हारी गोटसुर्वे ने किया, जबकि न्यूजीलैंड के शिष्टमंडल का नेतृत्व वहां की राष्ट्रीय सुरक्षा नीति के निदेशक डॉन एटॉन ने किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित