लाइव न्यूज़ :

भारत, नेपाल ने आपसी सुरक्षा चिंताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की

By भाषा | Updated: October 28, 2021 21:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर भारत और नेपाल ने बृहस्पतिवार को आपसी सुरक्षा, प्रशिक्षण, नेपाल के रक्षा बलों की क्षमता निर्माण की जरूरतों, आपदा प्रबंधन में सहयोग जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय के बयान के अनुसार, सुरक्षा मामलों पर 14वें भारत नेपाल द्विपक्षीय परामर्श समूह की बैठक में नेपाल की सेना के विभिन्न रक्षा भंडारों की जरूरतों के मुद्दों पर भी चर्चा हुई ।

यह बैठक बेंगलूरू में हुई ।

इसमें कहा गया है कि दोनों पक्षों ने आपसी सुरक्षा, प्रशिक्षण, नेपाल के रक्षा बलों की क्षमता निर्माण की जरूरतों, आपदा प्रबंधन में सहयोग, विशेषज्ञों के आदान प्रदान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की ।

भारतीय पक्ष का नेतृत्व मंत्रालय में संयुक्त सचिव (उत्तर) अनुराग श्रीवास्तव ने किया जबकि नेपाली शिष्टमंडल का नेतृत्व नेपाल के विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव (दक्षिण एशिया) तीर्था राज वागले ने किया । इस शिष्टमंडल में दोनों देशों के रक्षा, विदेश एवं गृह मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे । इसमें भारतीय सेना और नेपाली सेना के प्रतिनिधि भी शामिल थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल