लाइव न्यूज़ :

चीन को एलएसी पर रोकने के लिए भारत को प्रतिरोध ताकत बहाल करने की जरूरत : मेनन

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई रणनीतिक मामलों के विशेषज्ञ एवं पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने शनिवार को कहा कि भारत को चीन को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर कोई छेड़छाड़ करने और यथास्थिति को बदलने से रोकने के लिए अपनी प्रतिरोधक क्षमता बरकरार रखने की जरूरत है।

मेनन ने एक ऑनलाइन चर्चा के दौरान कहा कि चीन जो कर रहा है उस पर टिप्पणी करने और कुछ अंतरराष्ट्रीय गठबंधन करने का कोई प्रभाव नहीं होगा और भारत को एलएसी पर खुद को मजबूत करके यह सुनिश्चित करना होगा कि पड़ोसी देश स्थिति को अपने पक्ष में नहीं बदल सके।

उन्होंने कहा, ‘‘टिप्पणी करने या अंतरराष्ट्रीय गठबंधन करना या संयुक्त राष्ट्र में प्रस्ताव पारित करना, इसका जवाब नहीं है। मेरे हिसाब से इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। अगर आप एलएसी पर उनकी हिमाकत को और यथास्थिति को बदलने से रोकना चाहते हैं तो आपको अपनी प्रतिरोधी क्षमता बरकरार रखनी होगी, जैसा कि हमने अगस्त में कुछ हद तक पैंगांग के आसपास किया था। आपको समूची सीमा पर यह करने की जरूरत है।’’

मेनन की एक किताब ‘इंडिया एंड एशियन जिओपॉलिटिक्स: पास्ट, प्रेजेन्ट एंड फ्यूचर’ किताब का हाल में विमोचन हुआ। वह इडियन वीमेंस प्रेस कॉर्प्स (आईडब्ल्यूपीसी) द्वारा आयोजित एक चर्चा के दौरान एक सवाल का जवाब दे रहे थे।

पूर्व विदेश सचिव मेनन ने चीन के साथ भारत के संबंधों के लिए बृहद दृष्टिकोण अपनाने का भी आह्वान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल