लाइव न्यूज़ :

भारत को भाजपा से और बंगाल को तृणमूल कांग्रेस से बचाने की जरूरत है: भूपेश बघेल

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:34 IST

Open in App

कोलकाता, 28 फरवरी भाजपा और तृणमूल कांग्रेस पर लोगों को बांटने की साजिश करने का आरोप लगाते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को कहा कि एक से देश को को और दूसरे से बंगाल को बचाना है।

बघेल ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार पिछली कांग्रेस सरकारों द्वारा खड़े किये गये सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों तथा रेलवे स्टेशनों एवं हवाई अड्डों जैसी बुनियादी ढांचों को बेच रही है।

उन्होंने यहां ब्रिगेड परेड ग्राउंड में वाम-कांग्रेस एवं नवगठित इंडियन सेक्युलर फ्रंट की विशाल रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ भाजपा और तृणमूल कांग्रेस लोगों को बांटने की कोशिश कर रही है। एक से देश को और दूसरे से बंगाल को बचाना है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ पहले हमने गोरों के साथ लड़ाई लड़ी थी और अब हमें इन चोरों के साथ लड़ाई लड़नी है।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि मोदी ने नारा दिया था कि देश को नहीं बेचा जाएगा तो फिर रेलवे स्टेशनों एवं हवाई अड्डों का निजीकरण क्यों किया जा रहा है?

उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस ने दशकों के अपने शासन के दौरान कुछ नहीं किया तो किसने बुनियादी ढांचों का निर्माण किया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘23 जनवरी को नेताजी की 125 वीं जयंती पर हमने छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशिक्षण अकादमी का नाम सुभाषचंद्र बोस के नाम पर रखा लेकिन नरेंद्र मोदी ने अपने ही नाम पर स्टेडियम का नाम रखवा दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा