लाइव न्यूज़ :

भारत को उचित टीका रणनीति की आवश्यकता, सरकार की ‘अनर्थकारी नीति’ तीसरी लहर सुनिश्चित करेगी : राहुल गांधी

By भाषा | Updated: May 15, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 मई कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय टीका रणनीति का आह्वान किया और दावा किया कि सरकार की ‘‘अनर्थकारी’’ टीकाकरण नीति देश में महामारी की ‘‘तीसरी विनाशकारी लहर’’ सुनिश्चित करेगी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संदिग्ध कोरोना मरीजों के शव बहते पाए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘‘मां गंगा को रुलाया’’ है।

गांधी ने ट्विटर पर कहा, ‘‘भारत सरकार की अनर्थकारी टीका रणनीति विनाशकारी तीसरी लहर सुनिश्चित करेगी...भारत को उचित टीका रणनीति की आवश्यकता है।’’

उन्होंने मीडिया में आईं उन खबरों को टैग किया जिनमें दावा किया गया है कि गंगा के किनारे 1,140 किलोमीटर क्षेत्र में 2,000 से अधिक शव पाए गए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘जो कहता था गंगा ने बुलाया है, उसने मां गंगा को रुलाया है।’’

टीका रणनीति और महामारी से निपटने के मुद्दे पर गांधी और उनकी पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार पर प्राय: हमला किया जाता रहा है।

गांधी ने एक अन्य ट्वीट में लोगों से कई राज्यों में चक्रवात ‘तौकते’ की चेतावनी के मद्देनजर सुरक्षित रहने की अपील की। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की।

उन्होंने कहा, ‘‘केरल, महाराष्ट्र, गोवा, तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक में 15 मई को चक्रवात की चेतावनी जारी की गई है। चक्रवात तौकते की वजह से कई क्षेत्रों में पहले ही भारी बारिश हो रही है। मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से जरूरतमंदों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने की अपील करता हूं। कृपया सुरक्षित रहें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?