लाइव न्यूज़ :

भारत को इंटरनेट के लिए आधुनिक, संवेदनशील नियामक की जरूरत: राजीव चंद्रशेखर

By भाषा | Updated: April 14, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल भाजपा सांसद राजीव चंद्रशेखर ने इंटरनेट के उपयोग से विभिन्न प्रकार के मंच प्रदान करने वालों के लिए भारत में आधुनिक और संवेदनशील नियामक की जरूरत पर बल दिया ताकि सरकार और ग्राहकों के प्रति उनकी जवाबदेही तय हो सके।

चंद्रशेखर वैयक्तिक डेटा संरक्षण विधेयक पर बनी संसदीय समिति के सदस्य हैं।

नियम आधारित इंटरनेट के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं समझता कि ‘इंटरनेट इंटर्मीडीएरीज’ को विनियमन के लिए भारी-भरकम विनियामकों या इंटरनेट के लिए पुलिस बल की आवश्यकता है। इसके लिए एक नियम आधारित दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत है।’’

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) की ओर से आयोजित एक चर्चा में हिस्सा लेते हुए चंद्रशेखर ने कहा कि भारत एक ऐसे दौर की ओर बढ़ रहा है जहां ‘इंटरनेट इंटर्मीडीएरीज’ पर कुछ नियमन लागू हो रहे हैं, पहले ऐसी कोई व्यवस्था ही नहीं थी।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट का बड़ा मालिकाना हक खुले समाज के साथ रहना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि आधुनिक और संवेदनशील नियामक की जरूरत है ताकि ऐसे मंचों की जवाबदेही तय करने के लिए सरकार और ग्राहकों को अनुमति हो।’’

वैयक्तिक डेटा संरक्षण विधेयक पर बनी संसद की संयुक्त समिति को संसद के आगामी मानसून सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंपनी है। इसका गठन वर्ष 2019 के दिसंबर महीने में किया गया था।

समिति अब तक फेसबुक, ट्वीटर, अमेजन, गूगल, जियो, ओला, उबर और पेटीएम के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है