लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव-देश को कांग्रेस सरकार की जरूरत : इब्राहिम

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 19, 2019 06:15 IST

लोस सेवा कांग्रेस के महाराष्ट्र माइनॉरिटी सेल उपाध्यक्ष हाजी इब्राहिम भाईजान ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है तथा कांग्रेस ने इस देश को बनाकर विकास की ओर आगे बढ़ाया है

Open in App

लोस सेवा कांग्रेस के महाराष्ट्र माइनॉरिटी सेल उपाध्यक्ष हाजी इब्राहिम भाईजान ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है तथा कांग्रेस ने इस देश को बनाकर विकास की ओर आगे बढ़ाया है, लेकिन पिछले 5 सालों में देश ने विकास के बजाय डर का माहौल देखा है़ देश के हर समाज को साथ लेकर चलने की क्षमता केवल कांग्रेस में है़, इसलिए आज देश को कांग्रेस सरकार की जरूरत है़ यही वजह है कि धर्मनिरपेक्ष देश की चाहत रखने वाले लोग कांग्रेस के साथ जुड़ चुके हैं़

जालना में गुरुवार देर शाम को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इब्राहिम भाईजान ने अपनी बात रखी़ उन्होंने जालना के मुस्लिम नेताओं द्वारा पिछले तीन दिनों से किए गए सर्वे की रिपोर्ट जनता के समक्ष रखते हुए धर्मनिरपेक्ष सरकार के लिए कांग्रेस को वोट देने का आह्वान किया़ संवाददाता सम्मेलन में राकांपा के रशीद पहलवान तथा रजा अकादमी के जमील मौलाना के साथ ही अख्तर लीडर, इनायत मामू, शेख खलील आदि उपस्थित थे़ संवाददाता सम्मेलन में जब इब्राहिम भाईजान से पूछा गया कि अब्दुल सत्तार ने कांग्रेस पर कई आरोप लगाए हंै़ इस पर इब्राहिम भाईजान ने कहा कि अब्दुल सत्तार अभी नाराज चल रहे हैं, जो नाराज हैं उन्हें मना लिया जाएगा़, लेकिन आज चुनावी माहौल है़

ऐसे में जनता की सबसे पहली प्राथमिकता यही है कि देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार को स्थापित किया जाए़ जालना की जनता ने अब्दुल सत्तार की बात को उस दिन सुना था, लेकिन आज जनता ने अपना निर्णय तथा जालना के अब्दुल सत्तार समर्थकों ने भी कांग्रेस के समर्थन में ही अपना निर्णय दिया है़ संवाददाता सम्मेलन में रशीद पहलवान और सैयद जमील मौलाना ने भी अपनी बात रखी तथा संवाददाताओं के सवालों का जवाब दिया़ फोटो- जालना में गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस महाराष्ट्र माइनॉरिटी सेल के उपाध्यक्ष इब्राहिम भाईजान, जमील मौलाना, रशीद पहलवान सहित अन्य़आज इब्राहिम और दुर्रानी की आमसभा जालना। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों