लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में अन्य देशों के मुकाबले भारत को बताया बेहतर, कहा- बढ़ रहा है रिकवरी रेट

By सुमित राय | Updated: June 27, 2020 14:23 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि लॉकडाउन, सरकार द्वारा उठाए कई कदमों और लोगों द्वारा लड़ी लड़ाई के चलते भारत कोविड-19 के मामले में कई अन्य देशों के मुकाबले बेहतर स्थिति में है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना वायरस महामारी की चपेट में 5 लाख से ज्यादा लोग आ चुके हैं।इस बीच पीएम मोदी ने कहा है कि देश में कोरोना के हालात कई देशों से बेहतर है।उन्होंने कहा भारत लॉकडाउन, सरकार द्वारा उठाए कदम और लोगों द्वारा लड़ी लड़ाई के कारण बेहतर स्थिति में है।

भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है और अब तक देश में 5 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं, लेकिन इस बीच पीएम मोदी ने कहा है कि देश में कोरोना के हालात कई देशों से बेहतर है। पीएम मोदी ने ये बातें डॉ. जोसेफ मार थोमा मेट्रोपॉलिटन के 90वें जयंती समारोह में में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कही।

पीएम मोदी ने कहा, "दुनिया एक वैश्विक महामारी के खिलाफ एक मजबूत लड़ाई लड़ रही है। कोविड-19 न केवल एक शारीरिक बीमारी है जो लोगों के जीवन के लिए खतरा है, बल्कि अस्वस्थ जीवनशैली पर भी हमारा ध्यान खींचती है।"

कुछ लोगों ने की थी गंभीर प्रभाव की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा, "इस साल की शुरुआत में कुछ लोगों ने भविष्यवाणी की थी कि भारत में वायरस का प्रभाव बहुत गंभीर होगा, लेकिन लॉकडाउन, सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहल और कोरोना के खिलाफ लोगों द्वारा संचालित लड़ाई के कारण भारत अन्य देशों की तुलना में बेहतर स्थिति में है।"

भारत में बढ़ रही है कोरोना से रिकवरी रेट

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि भारत में कोरोना से रिकवरी रेट बढ़ रहा है। उन्होंने कहा, "लोगों ने जो लड़ाई लड़ी, उसके अच्छे नतीजे मिले लेकिन अभी रुक नहीं सकते, अब हमें और सतर्क रहना होगा।"

देश में कोरोना की चपेट में 5 लाख से ज्यादा लोग

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 5 लाख 8 हजार 953 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 15685 लोग इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। देशभर में 295880 लोग कोविड-19 से ठीक हुए है और एक व्यक्ति देश से बाहर जा चुके हैं। भारत में कोरोना वायरस के 197387 एक्टिव केस मौजूद हैं।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया