लाइव न्यूज़ :

भारत ने पाकिस्तान की मानवाधिकार कार्यकर्ता करीमा बलोच की मौत पर शोक प्रकट किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 20:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर भारत ने पाकिस्तान की राजनीतिक कार्यकर्ता करीमा बलोच की मौत पर बृहस्पतिवार को शोक प्रकट किया जिन्होंने बलोचिस्तान के लोगों के अधिकारों के लिये काफी काम किया था ।

करीमा बलोच निर्वासन में कनाडा में रह रही थी और पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टोरंटो में उन्हें मृत पाया गया था ।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, ‘‘ हमने जानीमानी बलोच कार्यकर्ता करीमा बलोच की मौत की खबर देखी है । हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है । यह मामला हमारे लिये टिप्पणी करने वाला नहीं है । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ लेकिन हम समझते हैं कि उनके परिवार ने जांच की मांग की है । ’’

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता से बलोच की मौत और इसके लिये पाकिस्तानी मीडिया के एक वर्ग द्वारा भारत को जिम्मेदार ठहराने के बारे में पूछा गया था ।

गौरतलब है कि पाकिस्तानी सरकार और वहां की सेना की मुखर आलोचक बलोच ने बलूचिस्तान में लोगों के गायब होने और मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ सघन अभियान चला रखा था । साल 2016 में उन्हें बीबीसी की 100 प्रभावशाली महिलाओं की सूची में रखा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा