लाइव न्यूज़ :

चक्रवाती तूफान 'क्यार' से महाराष्ट्र और कर्नाटक में अलर्ट, अगले 24 घंटे साबित होंगे बेहद अहम

By भाषा | Updated: October 26, 2019 17:57 IST

अरब सागर में शुक्रवार की शुरुआत में एक गहरा विक्षोभ तेज होकर चक्रवात में बदल गया। अगले 12 घंटों के दौरान क्यार एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान इसके अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। 

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र और कर्नाटक में चक्रवात तूफान 'क्यार' ने बढ़ाई मुसीबतमहाराष्ट्र के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बेहद भारी बारिश की आशंका

मौसम विभाग के अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि चक्रवातीय तूफान 'क्यार' के चलते अगले 12 घंटों में महाराष्ट्र के तटीय जिलों रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग में बेहद भारी बारिश हो सकती है और साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुंबई केंद्र द्वारा आज दोपहर को यह चेतावनी जारी की गई है। साथ ही कर्नाटक में भी कुछ हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

अरब सागर में शुक्रवार की शुरुआत में एक गहरा विक्षोभ तेज होकर चक्रवात में बदल गया। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि अगले 12 घंटों के दौरान क्यार एक शक्तिशाली चक्रवात में बदल सकता है, जबकि अगले 24 घंटों के दौरान इसके अत्यधिक शक्तिशाली चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान है। 

मौसम विभाग का अनुमान है कि इसके बाद चक्रवाती तूफान ओमान तट की ओर बढ़ेगा। इसके चलते सिंधुदुर्ग जिले में 'बेहद भारी बारिश' के लिए लाल चेतावनी जारी की गई है। इसका मतलब है कि यहां अगले 24 घंटे में 204.5 मिमी बारिश हो सकती है। 

जिला मत्स्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि 1411 नौकाएं समुद्र में गई थीं, जिनमें से 1,378 वापस लौट आईँ जबकि शेष 33 नौकाओं को सुरक्षित समुद्र किनारे लाने के प्रयास जारी हैं। इससे एक दिन पहले मौसम विभाग के मुंबई केन्द्र ने कहा कि अरब सागर में गहरे विक्षोभ के चलते चक्रवाती तूफान क्यार तेज हो गया है।

ओडिशा में बारिश में मृतकों की संख्या हुई छह

इसे बीच ओडिशा में भारी बारिश के कारण अलग-अलग जिलों में तीन और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या छह हो गयी है। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण 23 अक्टूबर से राज्य में भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण लोगों की मौत के साथ ही संपत्ति और फसलों को भी व्यापक नुकसान पहुंचा है। 

जलजमाव होने और निचले क्षेत्र में बाढ़ का पानी जमा होने से कई जिलों में जनजीवन बाधित है। गंजम जिले के बज्रगुमा गांव में घर की दीवार गिरने के कारण दस महीने के बच्चे की मौत हो गयी और अभिभावक घायल हो गए। केंद्रपाड़ा जिले के औल इलाके में इसी तरह की घटना में 85 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी। मूसलाधार बारिश के कारण दीवार गिरने से मयूरभंज जिले के रासगोविंदरपुर इलाके में 50 वर्षीय महिला की मौत हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि पुरी, बालासोर , क्योंझर जिलों में बृहस्पतिवार को तीन अन्य लोगों की मौत हो गयी थी। 

राज्य के विशेष राहत आयुक्त पी के जेना ने जिला कलेक्टरों से नुकसान का आकलन करने को कहा है ताकि एसडीआरएफ के नियमों के मुताबिक प्रभावितों को राहत राशि का भुगतान किया जा सके।

टॅग्स :महाराष्ट्रकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी