भारत की इन तीन जगहों पर अगले तीन दिनों के दौरान तड़पाएगी भयंकर गर्मी

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: June 8, 2019 18:26 IST2019-06-08T17:57:01+5:302019-06-08T18:26:30+5:30

इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भयंकर गर्मी रहने की संभावना है।

India Met. Dept: Severe heat wave in Rajasthan, Madhya Pradesh and Vidarbha for next three days | भारत की इन तीन जगहों पर अगले तीन दिनों के दौरान तड़पाएगी भयंकर गर्मी

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsभारतीय मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के दौरान देश के तीन इलाकों में भयंकर गर्मी की संभावना जताई है।अगले दो दिनों तक दिल्ली में भी भयंकर गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

इन दिनों देश के ज्यादातर इलाकों में गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों के दौरान राजस्थान, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भयंकर गर्मी रहने की संभावना है।

राजधानी दिल्ली में फिलहाल गर्मी से राहत की संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक दिल्ली में भयंका गर्मी सताएगी। समाचार एजेंसा भाषा के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के हिसाब से सामान्य तापमान बताया जा रहा है। वहीं, अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।


मौसम का हाल बताने वाली प्राइवेट फर्म स्काईमेट वेदर ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई। 

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी भाषा को बताया कि शनिवार को दिल्ली में आकाश साफ रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप रह सकता है। 

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बड़े क्षेत्र में जब तापमान लगातार दो दिन तक 45 डिग्री सेल्सियस तक रहता है तो लू की स्थिति घोषित की जाती है। वहीं जब लगातार दो दिन तक तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए तो इसे गंभीर लू माना जाता है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी जैसे छोटे क्षेत्र में लू तब घोषित की जाती है जब एक दिन के लिए भी तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाए। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: India Met. Dept: Severe heat wave in Rajasthan, Madhya Pradesh and Vidarbha for next three days

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे