लाइव न्यूज़ :

भारत शायद मुद्रास्फीति जनित मंदी की ओर बढ़ रहा है : अमित मित्रा

By भाषा | Updated: December 20, 2021 22:00 IST

Open in App

कोलकाता, 20 दिसंबर पश्चिम बंगाल के पूर्व वित्त मंत्री एवं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मौजूदा मुख्य सलाहकार अमित मित्रा ने सोमवार को कहा कि उन्हें डर है कि भारत शायद मुद्रास्फीति जनित मंदी की ओर बढ़ रहा है।

अर्थशास्त्री मित्रा ने कहा कि भारत पहले से ही बढ़ती मुद्रास्फीति (महंगाई) और बेरोजगारी का साथ-साथ सामना कर रहा है।

मित्रा ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स इंडिया द्वारा आयोजित सीएफओ लीडरशिप समिट को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, ‘‘थोक मुद्रास्फीति की दर 14.2 प्रतिशत और बेरोजगारी 10.48 प्रतिशत तक बढ़ गई है। अब निजी निवेश (बढ़े) बिना, हम शायद मुद्रास्फीति जनित मंदी (स्टैगफ्लेशन) की ओर बढ़ रहे हैं। ’’

‘स्टैगफ्लेशन’ को उस स्थिति के तौर पर परिभाषित किया जाता है, जिसमें किसी देश की अर्थव्यवस्था में उच्च मुद्रास्फीति के साथ अधिक बेरोजगारी और गतिहीन मांग होती है।

उन्होंने कहा कि भारत इस तरह की संकटपूर्ण स्थिति का सामना केंद्र सरकार की त्रुटिपूर्ण नीतियों के चलते कर रहा है, जो 2016 में नोटबंदी के साथ शुरू की गई और उसके बाद जटिल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया तथा ‘‘अब कोविड स्थिति में अर्थव्यवस्था के प्रबंधन के लिए गलत नीतियों से निजी निवेश को बढ़ावा नहीं मिल रहा या लोग अधिक खर्च करने के लिए प्रोत्साहित नहीं हो रहे। ’’

उन्होंने कहा कि कई देशों ने अर्थव्यवस्था में नयी जान फूंकने के लिए अपनी आबादी के हाथ में पैसे दिये। हालांकि, भारत में इसका अनुकरण नहीं किया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘नतीजतन, भारत विश्व असमानता रिपोर्ट,2022 में सर्वाधिक असमान देशों में शामिल है, जहां शीर्ष एक प्रतिशत आबादी का राष्ट्रीय आय के 22 प्रतिशत पर नियंत्रण है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?