भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया
By भाषा | Updated: November 29, 2021 00:39 IST2021-11-29T00:39:52+5:302021-11-29T00:39:52+5:30

भारत, मालदीव व श्रीलंका ने समुद्री अभ्यास किया
नयी दिल्ली, 28 नवंबर भारत, मालदीव और श्रीलंका ने हिंद महासागर क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय व्यापार सुरक्षा सहित इसे सुरक्षित रखने के लिए आयोजित दो दिवसीय समुद्री अभियान का रविवार को समापन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
भारतीय नौसेना ने कहा कि तीनों देशों की नौसेनाओं के पोत और विमानों ने पहले 'कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (सीएससी) फोकस्ड ऑपरेशन' में भाग लिया।
भारतीय नौसेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि 'सीएससी फोकस्ड ऑपरेशन' का उद्देश्य हिंद महासागर के महत्वपूर्ण हिस्से को वाणिज्यिक समुद्री आवाजाही, अंतरराष्ट्रीय व्यापार और वैध समुद्री गतिविधियों के संचालन के लिए सुरक्षित रखना है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।