लाइव न्यूज़ :

दुनिया भर में आपूर्ति हो रहे ‘भारत-निर्मित’, ‘भारत-अनुसंधानित’ टीके : मंडाविया

By भाषा | Updated: December 13, 2021 22:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सोमवार को कहा कि ''भारत-निर्मित'' और ''भारत-अनुसंधानित'' टीकों की आपूर्ति दुनिया भर में की जा रही है और ये टीके सभी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि दुबई में एक्सपो 2020 में भारत पवेलियन का दौरा कर रहे मंडाविया ने वैश्विक निवेशकों को देश में निवेश करने और 'मेक इन इंडिया' पहल को मजबूत करने के लिए आमंत्रित किया।

मंडप में केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘भारत में निवेशकों के पास जबरदस्त अवसर हैं, क्योंकि यह एक मजबूत लोकतांत्रिक देश है और कारोबार की सुगमता एक बड़ा सूत्रधार है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति तेज हुई है।’’

उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग का विस्तार हो रहा है और लोगों की खपत शक्ति भी बढ़ रही है। कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई पर प्रकाश डालते हुए, मंडाविया ने कहा कि देश ‘‘वैक्सीन निर्माण क्षेत्र में एक विश्व नेता है।’’

बयान में मंत्री के हवाले से कहा गया है, ‘‘हमारी वैक्सीन निर्माण क्षमता प्रति माह 31 करोड़ खुराक है और 86 प्रतिशत प्राप्त आबादी को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक मिल चुकी है, जबकि 18 वर्ष से ऊपर की 55 प्रतिशत आबादी को दूसरी खुराक मिली है। यह भारत की ताकत का प्रतिनिधित्व करता है।’’

‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देते हुए, मंडाविया ने कहा, ‘‘हम दुनिया भर में 'भारत-निर्मित, भारत-अनुसंधानित' टीके प्रदान कर रहे हैं और हर किसी को कोविड-19 से बचाव में मदद कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारत अधिक खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो