लाइव न्यूज़ :

खाद्य जनित रोगों से भारत को हर साल 15 अरब डॉलर का नुकसान : वर्धन

By भाषा | Updated: June 7, 2021 22:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने सोमवार को कहा कि खाद्य श्रृंखला के लंबे, जटिल और वैश्विक होने से खाद्य पदार्थ दूषित हो रह हैं जिससे खाद्य जनित रोगों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं क्योंकि इससे भारत को हर साल लगभग 15 अरब अमेरिकी डॉलर का नुकसान हो रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) की तरफ से आयोजित विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस समारोह को डिजिटल रूप से संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

दुनिया भर में यह दिन इस बात की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिये मनाया जाता है कि खाद्य सिर्फ कृषि संबंधी और व्यापार की वस्तु नहीं है बल्कि एक जन स्वास्थ्य मुद्दा भी है।

मंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि इस साल के विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर सभी हित धारकों का ध्यान यह सुनिश्चित करने के लिये आकृष्ट किया गया है कि जो भोजन हम खाते हैं वह सुरक्षित व पौष्टिक हो।

बयान में वर्धन के हवाले से कहा गया, “खाद्य सुरक्षा को समूची खाद्य श्रृंखला के साथ एकीकृत किया जाए, खेत से लेकर टेबल तक, जिसमें तीनों सेक्टर- सरकार, उद्योग और उपभोक्ता- सभी समान रूप से अपनी जिम्मेदारी निभाएं। यह भी जरूरी है कि खाद्य सुरक्षा स्वास्थ्य आधारित पोषण नीतियों और पोषण शिक्षा का महत्वपूर्ण घटक बने।”

उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य ऐसे कदमों को प्रोत्साहित करना है जो खाद्य जनित जोखिमों को रोकने, उनकी पहचान करने और प्रबंधित करने के लिये काम करें, हमें खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक समृद्धता, बाजार तक पहुंच और सतत विकास के लिये योगदान करना चाहिए।”

खाद्य सुरक्षा को किसी देश की ठोस और समावेशी स्वास्थ्य प्रणाली के निर्धारकों में से एक बताते हुए उन्होंने कहा, “जैसे-जैसे खाद्य श्रृंखला लंबी, जटिल और वैश्विक हो रही है खाद्य पदार्थ दूषित होने से खाद्य जनित रोगों को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं और इनसे भारत को हर साल लगभग 15 अरब डॉलर का नुकसान हो रहा है। 2030 तक खाद्य जनित बीमारियों के 15 करोड़ से लेकर 17.7 करोड़ तक बढ़ जाने की आशंका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग