लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha election 2024 Phase 4: एनडीए और महागठबंधन में टक्कर, 5 सीट पर 13 मई को पड़ेंगे वोट, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय भी मैदान में...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 8, 2024 17:29 IST

India Lok Sabha election 2024 Phase 4: दरभंगा और बेगूसराय लोकसभा सीट पर 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देIndia Lok Sabha election 2024 Phase 4: 2014 में दरभंगा से भाजपा के टिकट पर कीर्ति झा आजाद तो 2019 में गोपालजी ठाकुर को जीत मिली थी।India Lok Sabha election 2024 Phase 4: बेगूसराय से 2014 में भाजपा के भोला सिंह और 2019 में गिरिराज सिंह जीते थे। India Lok Sabha election 2024 Phase 4: मुंगेर और समस्तीपुर में भी 2014 से एनडीए का कब्जा है।

India Lok Sabha election 2024 Phase 4: बिहार में तीन चरणों का लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सियासी दलों ने अपनी पूरी ताकत चौथे चरण के लिए झोंक दी है। चौथे चरण में बिहार की 5 सीटों पर मुकाबला होना है। इसमें दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट पर मतदान होगा। समस्तीपुर से लोजपा(रा) प्रत्याशी शांभवी चौधरी सबसे युवा उम्मीदवार हैं। चौथे चरण में तीन लोकसभा क्षेत्रों उजियारपुर, बेगूसराय और दरभंगा लोकसभा सीट पर 10 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। इसमें उजियारपुर में नित्यानंद राय जीत की हैट्रिक लगाने के लिए उतरे हैं। वहीं, दरभंगा और बेगूसराय लोकसभा सीट पर 2014 और 2019 के आम चुनाव में भाजपा की जीत हुई थी। 2014 में दरभंगा से भाजपा के टिकट पर कीर्ति झा आजाद तो 2019 में गोपालजी ठाकुर को जीत मिली थी।

इसी तरह बेगूसराय से 2014 में भाजपा के भोला सिंह और 2019 में गिरिराज सिंह जीते थे। इसके साथ ही मुंगेर और समस्तीपुर में भी 2014 से एनडीए का कब्जा है। मुंगेर से 2014 में लोजपा की वीणा देवी ने जीत हासिल की थी। जबकि 2019 में जदयू के ललन सिंह जीतकर संसद पहुंचे। उसी तरह समस्तीपुर लोकसभा सीट से 2014 और 2019 में लोजपा के टिकट पर स्व. रामचंद्र पासवान को जीत मिली थी।

उपचुनाव में रामचंद्र के बेटे प्रिंस राज को जीते

उनके निधन के बाद हुए उपचुनाव में रामचंद्र के बेटे प्रिंस राज को जीते थे। इस बार प्रिंस को टिकट नहीं मिला है। चिराग पासवान ने प्रिंस की जगह पर शांभवी चौधरी को मैदान में उतारा है। शांभवी जदयू नेता और बिहार सरकार में मंत्री अशोक चौधरी की बेटी हैं। जबकि पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुणाल की बहू भी हैं।

भाजपा के गोपाल जी ठाकुर और राजद उम्मीदवार ललित यादव आमने सामने

ऐसे में चौथे चरण में भी सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच होने जा रहा है क्योंकि यहां मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने वाला कोई उम्मीदवार नहीं है। चौथे चरण में दरभंगा लोकसभा सीट पर भाजपा के गोपाल जी ठाकुर और राजद उम्मीदवार ललित यादव आमने सामने हैं। वहीं, उजियारपुर में भाजपा के नित्यानंद राय और राजद के आलोक मेहता के बीच मुकाबला होने जा रहा है।

शांभवी चौधरी और सन्नी हजारी

उसी तरह समस्तीपुर में लोजपा(रा) की शांभवी चौधरी और कांग्रेस उम्मीदवार सन्नी हजारी हैं। बेगूसराय में भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह और भाकपा के अवधेश राय के बीच मुकाबला होने वाला है। वहीं, मुंगेर में जदयू के दिग्गज नेता ललन सिंह के सामने राजद की अनिता कुमारी चुनौती पेश कर रही हैं। इसतरह चौथे चरण के लिए दोनों गठबंधनों के बीच जोर आजमाइश होने वाला है। जीत के दावे सभी के द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन निगाहें जनता के मूड पर टिकी हुई हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव २०२४आरजेडीकांग्रेसनरेंद्र मोदीमल्लिकार्जुन खड़गेलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवउजियारपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग