लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: पिछले 24 घंटों में सामने आए 4194 नए मामले, 255 लोगों की मौत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 11, 2022 10:26 IST

भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,194 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 6,208 लोग डिस्चार्ज हुए और 255 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,194 नए मामले सामने आए हैं।इस दौरान 6,208 लोग डिस्चार्ज हुए और 255 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नए मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी क्रम में भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 4,194 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,29,84,261 हो गई है। वहीं, 255 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,15,714 हो गई। फिलहाल, देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 42,219 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमण से 6,208 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद कुल रिकवरी का आंकड़ा 4,24,26,328 हो गया है। 

कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर सुधरकर 98.70 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण की दैनिक दर 0.52 प्रतिशत दर्ज की गई जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 0.55 प्रतिशत दर्ज की गई। वहीं, इस दौरान मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 179.72 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसCorona
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतGalgotias row: 2020 की 'आवाज़ से कोरोना खत्म' वाली स्टडी वापस ली गई, AI समिट की गड़बड़ी के बीच स्क्रीनशॉट हुआ ट्रेंड

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया