लाइव न्यूज़ :

भारत ने महामारी से सबक लिया, टीका निर्माता एवं निर्यातक बना : विजय राघवन

By भाषा | Updated: April 13, 2021 19:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने मंगलवार को कहा कि भारत ने कोविड-19 महामारी से तेजी से सबक लिया और वह न केवल टीका का निर्यातक बना बल्कि उसने इसका विकास भी किया ।

‘रायसीना डॉयलाग 2021’ के एक सत्र को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए राघवन ने कहा कि जब महामारी आई तब निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई), स्वास्थ्य सेवा उपकरण, वेंटीलेटर की भारत में कम आपूर्ति थी, क्योंकि वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित हो गई थी ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने तेजी से सबक सीखा और तत्काल दो बातों पर ध्यान दिया । हमने उत्पादन को बढ़ाया । टीके के मोर्चे पर हमने कुछ ऐसा किया जो काफी प्रभावित करने वाला था । इसके अलावा हमने दूसरे स्थानों पर विकसित किये गए टीके का उत्पादन बढ़ाया । हमने अपने यहां टीके भी विकसित किये । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ भारत तत्काल ही न केवल टीके का बड़ा निर्यातक बना बल्कि टीका विकसित करने वाला देश भी बन गया । ’’

राघवन ने कहा कि भारत कई टीकों का विकास कर रहा है, जो विकास के विभिन्न चरणों में हैं ।

गौरतलब है कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने जनवरी में कोविड-19 रोधी दो टीके के आपातकालीन उपयोग की मंजूरी दी जिसमें से एक भारत बायोटेक की कोवैक्सीन और आक्सफोर्ड एस्ट्राजेनिका की कोविशील्ड शामिल है । कोविशील्ड का उत्पादन पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया कर रहा है ।

डीजीसीआई ने रूसी टीके ‘स्पूतनिक V’ को भी मंजूरी दी है ।

स्वदेशी टीके में जाइडस कैडिला, बायोलाजिकल ई और जेन्नोवा का भी विकास हो रहा है और भारत में इनका क्लीनिकल ट्रायल उन्नत चरणों में हैं।

राघवन ने कहा, ‘‘ न केवल बड़ी कंपनियां बल्कि हमारा शिक्षा क्षेत्र भी टीके के विकास में लगा हुआ है । आप जल्द ही इसके परिणाम देखेंगे । ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में यह बदली हुई स्थिति को प्रदर्शित करता है जहां न केवल हम वर्तमान महामारी से मुकाबला कर सकेंगे बल्कि आने वाले समय के लिये हमारी तैयारी होगी तथा हम वैश्विक सेवा में योगदान कर सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है